March 30, 2026
Punjab

’गैंगस्टरां ते वार’ का 47वां दिन पंजाब पुलिस ने 477 ठिकानों पर छापेमारी की; 147 गिरफ्तार

On the 47th day of ‘Gangsteron Te War’, Punjab Police raided 477 locations; 147 arrested.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ’गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 47वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए 477 ठिकानों पर छापेमारी की उल्लेखनीय है कि ’गैंगस्टरां ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

47वें दिन, पुलिस टीमों ने 147 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो हथियार बरामद किए, जिसके साथ मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियां 13,355 हो गई हैं इसके अलावा 77 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 80 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान नौ भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी प्रदान कर सकते हैं।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 372वें दिन 88 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 155 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 50,150 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ ही मात्र 372 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 52,687 हो गई है। नशा छुड़ाने की मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 17 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के इलाज के लिए राजी किया है।

Leave feedback about this

  • Service