June 22, 2026
Entertainment

वर्ल्ड म्यूजिक डे पर बादशाह बोले, जब संगीत दिल से बनता है तो सीधे दिल तक पहुंचता है

On World Music Day, Badshah said that when music is created from the heart, it reaches straight to the heart.

वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर रैपर बादशाह ने संगीत को लेकर अपने दिल की बातें साझा कीं। वे इस समय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए संगीत सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि सोच और जीवन जीने का तरीका है।

बादशाह ने कहा, ”मेरे लिए संगीत कभी भी किसी दायरे में बंधा हुआ नहीं रहा। संगीत का असली मतलब सीमाओं को तोड़ना है। हर इंसान और हर कलाकार के पास अपनी एक अलग आवाज होती है और हर संगीत की अपनी एक अलग कहानी होती है। मेरा मानना है कि संगीत लोगों को जोड़ने का काम करता है, चाहे वे किसी भी जगह के हों या किसी भी भाषा को बोलते हों। जब संगीत दिल से बनाया जाता है तो वह सीधे लोगों के दिल तक पहुंचता है।”

उन्होंने आगे कहा, ”आज के समय में संगीत सिर्फ गाने या धुन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुभव और भावनाओं का मिश्रण है। हर कलाकार का अपना एक नजरिया होता है और हर गाना किसी न किसी कहानी को दर्शाता है। वर्ल्ड म्यूजिक डे हमें यह याद दिलाता है कि संगीत की असली खूबसूरती उसकी विविधता में है। अलग-अलग तरह के संगीत, अलग-अलग तरह के कलाकार और अलग-अलग तरह की सोच मिलकर संगीत की दुनिया को पूरा बनाते हैं।”

‘इंडियन आइडल’ शो के बारे में बात करते हुए बादशाह ने कहा, ”यह प्लेटफॉर्म सिंगर को एक नई पहचान देता है। इस शो में आने वाले कई प्रतिभाशाली लोग अपने सपनों के साथ आते हैं और धीरे-धीरे पूरे देश में अपनी पहचान बना लेते हैं। यह बदलाव बहुत खास है, क्योंकि यहां कलाकारों को सिर्फ मौका ही नहीं मिलता, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यही आत्मविश्वास उन्हें आगे चलकर बड़े मंचों तक पहुंचाता है।”

बादशाह ने कहा, ”इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां किसी भी कलाकार को उसकी शैली, भाषा या पृष्ठभूमि के आधार पर नहीं आंका जाता। यहां सबसे ज्यादा महत्व इस बात को दिया जाता है कि कलाकार अपने गाने के जरिए अपनी सच्चाई और भावना को कितना अच्छे से पेश कर सकता है। यही संगीत की असली ताकत है, जब वह बिना किसी बनावट के सीधे दिल से निकलता है और लोगों तक पहुंचता है।”

Leave feedback about this

  • Service