विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। गडकरी ने आह्वान किया कि मानवता के कल्याण के लिए विज्ञान और नवाचार का उपयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं
नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “‘शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस’ के अवसर पर, आइए हम मानवता की भलाई के लिए विज्ञान और नवाचार का उपयोग करने के अपने संकल्प को दोहराएं। इस वर्ष की थीम, ‘विज्ञान कूटनीति के माध्यम से साझा आधार’ से प्रेरित होकर, वैज्ञानिक सहयोग आपसी समझ को बढ़ावा दे, वैश्विक साझेदारियों को मजबूत करे और एक शांतिपूर्ण, समावेशी तथा टिकाऊ भविष्य की दिशा में आगे बढ़े।”
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने पोस्ट किया, “शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस। विश्व विज्ञान दिवस पर, आइए हम विज्ञान और नवाचार की शक्ति का उपयोग करके सभी के लिए एक शांतिपूर्ण, टिकाऊ और बेहतर भविष्य का निर्माण करें।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “विश्व विज्ञान दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह अवसर प्रेरित करता है कि विश्व शांति, मानव कल्याण और अत्याधुनिक तकनीक से प्रगति के लिए विज्ञान के प्रति विश्वास मजबूत हो। इस दिशा में सतत् समर्पित विज्ञान जगत की प्रतिभाओं को सादर नमन करता हूं।”
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पोस्ट किया, “विज्ञान की शक्ति से ही आधुनिक दुनिया ने प्रगति और विकास के नए द्वार खोले हैं। मानव जीवन को अधिक सरल, सुरक्षित और उन्नत बनाने में विज्ञान का योगदान अमूल्य है। वैज्ञानिक सोच को अपनाकर नए आविष्कारों और अनुसंधान को प्रोत्साहन दें। विश्व विज्ञान दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”
छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रामविचार नेतम ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “विश्व विज्ञान दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। विज्ञान वह शक्ति है, जिसने अंधकार से ज्ञान की ओर मानवता का मार्ग प्रशस्त किया है। नवाचार, अनुसंधान और तर्क की रोशनी से राष्ट्र की प्रगति का पथ प्रशस्त हो।”


Leave feedback about this