August 27, 2026
National

पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोजेक्ट असिस्टेंट सहित कई पदों पर भर्ती का मौका, 8 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

Opportunity for recruitment to various posts, including Project Assistant, at Panjab University; walk-in interview on September 8.

शैक्षणिक संस्थान से जुड़े जो लोग देश की किसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए चंडीगढ़ के ‘स्टेट सपोर्ट मिशन’ के ‘लीड नॉलेज इंस्टीट्यूशन’ (एलकेआई) के तौर पर प्रोजेक्ट असिस्टेंट सहित अलग-अलग कई अस्थायी पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से जारी रिक्तियों में प्रोजेक्ट असिस्टेंट के 3 और प्रोजेक्ट एसोसिएट के 3 पद शामिल हैं। इन दोनों पोस्ट पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार, 6,000 से 30,625 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, जिसमें कम से कम 55 प्रतिशत मार्क्स हों, होनी चाहिए।

वॉक-इन इंटरव्यू 8 सितंबर को ‘सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, पहली मंजिल’, कैलेम बिल्डिंग, साउथ कैंपस, पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर 25, चंडीगढ़’ पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 10 बजे तय किया गया है।

ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सहित सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं।

Leave feedback about this

  • Service