16 मार्च । 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह में ‘सिनर्स’ को पीछे छोड़ फिल्म पॉल थॉमस एंडरसन की “वन बैटल आफ्टर अनदर” ने 6 ऑस्कर अपने नाम किए हैं, जबकि ‘सिनर्स’ ने 4 अवॉर्ड जीते हैं।
फिल्म ने नॉमिनेशन में पहले ही 16 कैटेगरी में नॉमिनेट होकर इतिहास रच दिया था। ‘सिनर्स’ के लिए रेयान कूगलर को ‘बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। खास बात यह है कि रेयान का यह पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। इस पुरस्कार समारोह से पहले, उन्होंने क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स, गोल्डन ग्लोब्स, बाफ्टा और डब्ल्यूजीए अवार्ड्स में भी ‘बेस्ट ऑरिजनल स्क्रीनप्ले’ का पुरस्कार जीता था।
लुडविग गोरान्सन ने फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का दूसरा ऑस्कर जीता। यह उनका तीसरा ऑस्कर है। स्वीडिश संगीतकार को पहले ‘ब्लैक पैंथर’ और ‘ओपेनहाइमर’ के लिए भी अवॉर्ड मिल चुके हैं। बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के नॉमिनेशन में उनकी टक्कर अमेरिकी गायक राफेल सादिक के साथ थी, जो पहले ‘जिमी ली’ एल्बम सॉन्ग के लिए प्रसिद्ध हैं। इससे पहले वे ‘ब्लैक पैंथर’ और ‘ओपेनहाइमर’ में अपने काम के लिए पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्हें अमेरिकी सिंगर राफेल सादिक के साथ “आई लाइड टू यू” गीत के लिए बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में नामांकित किया गया था।
ऑटम ड्यूराल्ड अर्कापॉ ऑस्कर में इतिहास रचते हुए फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला बनीं। उन्होंने मंच से सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि वे यहां मौजूद महिलाओं के बिना, यहां तक नहीं पहुंच पातीं। फिल्म का आखिरी और सबसे बड़ा अवॉर्ड भी ‘सिनर्स’ की झोली में गिरा। एक्टर माइकल बी. जॉर्डन को सिनर्स के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
इस फिल्म में जॉर्डन ने डबल रोल प्ले किया था, जो दोनों ही एक दूसरे से बिल्कुल अलग थे। उन्होंने मंच से सभी अश्वेत ऑस्कर विजेताओं का धन्यवाद दिया। अभिनेता ने मंच से सिडनी पोइटियर, डेनजेल वाशिंगटन, हाले बेरी, जेमी फॉक्स, फॉरेस्ट व्हिटेकर और विल स्मिथ का आभार जताया।


Leave feedback about this