N1Live National घने बादलों ने आसमान को घेरा, बूंदाबांदी से हुई एनसीआर के सुबह की शुरुआत, एक्यूआई में भी आंशिक सुधार
National

घने बादलों ने आसमान को घेरा, बूंदाबांदी से हुई एनसीआर के सुबह की शुरुआत, एक्यूआई में भी आंशिक सुधार

Overcast skies blanketed the sky, drizzle began the morning in the NCR region, with partial improvement in AQI.

18 फरवरी । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बुधवार सुबह मौसम ने करवट ली और घने बादलों ने आसमान को पूरी तरह ढक लिया। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश की फुहारें देखने को मिलीं। बदलते मौसम और तेज हवा के कारण वायु गुणवत्ता में भी आंशिक सुधार दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 फरवरी को दिनभर सामान्यतः बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा तथा मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।

20 फरवरी को भी पारा 12 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। 21 फरवरी को न्यूनतम 13 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 22 और 23 फरवरी को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा। यानी आज हल्की गिरावट के बाद आने वाले दिनों में तापमान लगातार बढ़ता रहेगा।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की बात करें तो दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। अलीपुर में एक्यूआई 255, आनंद विहार में 285, अशोक विहार में 264 दर्ज किया गया। आया नगर में 179 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 185 के साथ मध्यम श्रेणी रही। बवाना में एक्यूआई 307 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुआ, जबकि चांदनी चौक में 286 और डीटीयू में 249 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक्यूआई 296, लोनी में 352 (गंभीर श्रेणी), संजय नगर में 203 और वसुंधरा में 268 दर्ज किया गया।

वहीं नोएडा के सेक्टर-125 में 275, सेक्टर-62 में 220, सेक्टर-1 में 205 और सेक्टर-116 में 236 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते प्रदूषण स्तर में कुछ हद तक कमी आई है, लेकिन कई क्षेत्रों में अब भी हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज की बारिश और हवा से राहत जरूर मिलेगी, हालांकि अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के साथ प्रदूषण स्तर में उतार-चढ़ाव संभव है।

Exit mobile version