N1Live Entertainment ‘पति पत्नी और वो 2’ का गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज, तीन हसीनाओं के साथ दिखा पांडे जी का देसी स्वैग
Entertainment

‘पति पत्नी और वो 2’ का गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज, तीन हसीनाओं के साथ दिखा पांडे जी का देसी स्वैग

'Pati Patni Aur Woh 2' song 'Roop Di Rani' released, Pandey ji shows his desi swag with three beauties.

23 अप्रैल । अभिनेता आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का नया गाना ‘रूप दी रानी’ बुधवार को रिलीज कर दिया है। आयुष्मान अपने इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “तीन हसीनाएं और पांडे जी का स्वैग…इसमें पूरा कन्फ्यूजन और मनोरंजन होगा। गाना ‘रूप दी रानी’ रिलीज कर दिया गया है।”

यह गाना फिल्म के मजेदार माहौल को अच्छी तरह से दर्शाता है। इसकी कैची धुनों पर मुख्य कलाकार आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। गाने को गुरु रंधावा और और हीर ने मिलकर गाया है।

इसके बोल इंदीवर ने लिखे हैं, जबकि संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। डांस की कोरियोग्राफी बॉस्को-लेस्ली मार्टिस ने की है। उन्होंने एक मजेदार हुक स्टेप भी तैयार किया है, जो शादी वाले सीन की ओर इशारा करता है। गाने के रंगीन और एनर्जेटिक विजुअल्स फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।

मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पति पत्नि और वो दो’ का निर्माण भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा ने किया है। यह 2019 की हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में जहां कानपुर के इंजीनियर चिंटू त्यागी के विवाहेतर संबंध को मजेदार अंदाज में पर्दे पर दिखाया गया था।

इस बार प्रयागराज के प्रजापति पांडे की दुनिया को भी हल्के-फुल्के हास्य अंदाज में दिखाया जाएगा। दरअसल, इस बार फिल्म में प्रजापति पांडे के जीवन में तीन महिलाओं के आने से पैदा होने वाला कन्फ्यूजन को दिखााया जाएगा। फिल्म का टीजर पहले जारी किया जा चुका है, जिसे दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म ‘पति पत्नि और वो दो’ 15 मई को पूरे देश में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version