July 21, 2026
Entertainment

पवन कल्याण की वाइफ अन्ना कोनिडाला ने दिया लाइफ लेसन, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें

Pawan Kalyan’s wife Anna Konidela shares a life lesson and unseen photos.

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण की पत्नी अन्ना कोनिडाला सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच काफी सुर्खियों में रहती हैं। मंगलवार को उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर की। अन्ना कोनिडाला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर कोलाज तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में वे पारंपरिक साड़ी, जिम में पसीना बहाते और कार ड्राइव करती नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अन्ना ने लिखा, “यह इस बात का सबूत है कि आपको खुद को सिर्फ एक ही पहचान या एक ही दायरे तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है।”

बता दें अन्ना कोनिडाला पवन कल्याण की तीसरी पत्नी हैं। 1997 में अभिनेता ने नंदिनी से अपनी पहली शादी की थी। कुछ वजह से रिश्ता नहीं चला और साल 2008 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद अभिनेता ने अभिनेत्री रेणु देसाई के साथ 2009 में शादी की थी और 2012 में उनका तलाक हो गया। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, बेटा (अकीरा नंदन) और बेटी (आध्या)।

2013 में, अभिनेता पवन कल्याण ने रूसी मूल की मॉडल और अभिनेत्री अन्ना लेजनेवा से शादी की। उनकी एक बेटी (मार्क शंकर/पॉलीना) है। अन्ना कोनिडाला ने हाल ही में पवन कल्याण की हालिया हुई सर्जरी के बाद तिरुपति की चढ़ाई पूरी की थी। दरअसल, पवन कल्याण के दाहिने कंधे की गंभीर रोटेटर कफ सर्जरी के बाद अन्ना ने मुंबई के अस्पताल से सोशल मीडिया के जरिए तस्वीरें साझा की थीं और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया था।

पवन कल्याण हाल ही में फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आए थे। हरीश शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण ‘मैथ्री मूवी मेकर्स’ ने किया है। फिल्म में अभिनेता ने एक निडर पुलिस वाले (आईपीएस अधिकारी) के रूप में नजर आए हैं। इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया रही है। जहां एक ओर पवन कल्याण की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस (स्क्रीन पर उपस्थिति) को पसंद किया गया, वहीं कुछ समीक्षकों ने इसकी कहानी को थोड़ा पारंपरिक बताया है।

Leave feedback about this

  • Service