August 24, 2026
Entertainment

ट्विंकल खन्ना को पैकिंग करता देख उदास हुआ पालतू डॉग मिस्टर जीव्स, मोजा चुराकर भागा

Pet dog Mr. Jeeves got sad seeing Twinkle Khanna packing; he stole a sock and ran off.

अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने अपने पालतू डॉग मिस्टर जीव्स के साथ अपने प्यारे रिश्ते की एक मजेदार झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। ट्विंकल ने बताया कि जैसे ही वह ट्रिप के लिए अपना सामान पैक करने लगीं, उनके पालतू डॉग को समझ आ गया कि वह कहीं जाने वाली हैं। इसके बाद मिस्टर जीव्स का चेहरा उतर गया और वह अपनी नाराजगी अलग ही अंदाज में जाहिर करने लगा।

ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर मिस्टर जीव्स के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की। पहली तस्वीर में वह सोफे पर अपने डॉग के साथ बैठी नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह उसे प्यार से अपनी गोद में उठाए हुए हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने पालतू डॉग की मजेदार हरकत के बारे में बताया और पूछा कि क्या दूसरे पालतू जानवर भी अपने मालिक के कहीं जाने पर इसी तरह नाराज होते हैं।

ट्विंकल ने लिखा, ”जैसे ही मिस्टर जीव्स ने मुझे पैकिंग करते देखा, वह उदास हो गया। उसकी पूंछ नीचे झुक गई और आंखों में भी उदासी नजर आने लगी। मेरा भी घर से जाने का मन नहीं करता, भले ही वह सिर्फ एक दिन के लिए ही क्यों न हो।” उन्होंने लिखा, ”डॉग्स की भावनाओं को समझना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि उनकी आंखें नेचुरली थोड़ी झुकी हुई होती हैं और उनके पास पूंछ की जगह सिर्फ टेलबोन (रीढ़ की आखिरी हड्डी) है।”

ट्विंकल ने पोस्ट में आगे बताया, ”मिस्टर जीव्स ने मुझे परेशान करने का अपना तरीका खोजा था। वह मेरे ऊपर उछलने लगा और अचानक मेरा एक मोजा चुरा लिया। इसके बाद वह मोजा लेकर भाग गया और मैं उसे पकड़ भी नहीं पाईं।” ट्विंकल ने मजाक में लिखा, ”तो अगर आप मुझे बिना मोजे के देखें, तो समझिए यह कोई फैशन स्टाइल नहीं है। यह मिस्टर जीव्स की वजह से है।”

इसके साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स से पूछा कि क्या उनके पालतू जानवर भी उनके घर से बाहर जाने पर उन्हें इसी तरह ‘सजा’ देते हैं।

Leave feedback about this

  • Service