N1Live National चंदौली में पुलिस ने 50 किलो गांजे के साथ पांच तस्करों को किया गिरफ्तार
National

चंदौली में पुलिस ने 50 किलो गांजे के साथ पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

Police arrested five smugglers with 50 kg of ganja in Chandauli.

चंदौली, 28 जुलाई । चकिया पुलिस और सर्विलांस टीम ने रविवार को गांजा तस्करी का खुलासा किया। पुलिस टीम ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 50 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने शिकारगंज इलाके में घेराबंदी कर तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। दो स्कॉर्पियो से करीब 50 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों कारों को भी जब्त कर लिया है।

गांजा तस्करी के तार ओडिशा के राउरकेला से जुड़े हैं। आरोपी तस्कर गांजे की सप्लाई कार के चेंबर के नीचे छुपाकर करते थे।

आरोपी गांजे की खेप को राउरकेला से लाते थे और इसे चंदौली समेत बिहार में बेचते थे। गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि ओडिशा के गांजे की क्वालिटी बहुत अच्छी है। इस वजह से बाजार में इसकी बहुत ज्यादा मांग है।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा बेचकर जो भी कमाई होती थी, हम उसे आपस में बराबर बांट लेते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सभी गिरफ्तार तस्कर बिहार के कैमूर जिले के निवासी हैं। फिलहाल, पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Exit mobile version