May 12, 2026
National

मोतिहारी छात्र हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Police arrested one accused in Motihari student murder case, search continues for others

12 मई बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा स्थित कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने एक परीक्षार्थी की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मोतिहारी सदर-दो के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जितेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि कझिया कॉलेज के गेट के पास रितेश कुमार नाम के एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में लिप्त चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनमें से एक आरोपी गुड्डु कुमार की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी कोटवा थाना क्षेत्र के बड़हरवा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

न्होंने बताया कि इस हत्या के मामले में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद किया है। एक मोटरसाइकिल पर मृतक के खून लगे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इन छात्रों से मृतक रितेश की पहले से अदावत थी। इन छात्रों के साथ उसकी पहले भी मारपीट हो चुकी थी। इस मामले में किसी लड़की को लेकर विवाद की भी बात बताई जा रही है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि छात्र रितेश सोमवार को स्नातक की परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकला था कि अपराधियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।

Leave feedback about this

  • Service