September 17, 2026
Entertainment

‘बत्था’ का दमदार टीजर रिलीज, 80 के दशक के रफ एंड टफ अवतार में दिखे विजय सेतुपति

निर्देशक बालाजी थरानीथरन की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म ‘बत्था’ के मेकर्स ने बुधवार को टीजर के साथ टाइटल ‘द वर्ल्ड ऑफ बत्था’ रिलीज कर दिया। फिल्म में विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ लिजोमोल जोस मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी।

अभिनेता विजय सेतुपति ने अपने एक्स पर लिखा, “अब पावर-पैक्ड ‘वर्ल्ड ऑफ बत्था’ का अनुभव करें। बालाजी थरानीथरन द्वारा लिखित और निर्देशित। साईं अभ्यंकर का संगीत।”

टीजर देखकर पता चलता है कि फिल्म 80 के दशक पर आधारित है। इसकी शुरुआत में बत्था के सभी करीबी बेसब्री से उसकी वापसी का इंतजार करते दिखते हैं, जहां बत्था की बेटी कहती है कि वह डरी हुई है और चाहती है कि उसके पिता वापस आ जाएं, वहीं उसका भाई भरोसे के साथ कहता है कि उसका भाई जरूर लौटेगा। एक छोटा बच्चा कहता है, “सब उससे डरते हैं, लेकिन वह किसी से नहीं डरता।”

टीजर में आगे देखने को मिलता है कि लोग एक बड़े अपराध की आशंका जता रहे हैं और पुलिस लोगों से पूछ रही है कि क्या उन्हें किसी पर शक है। पूरे वीडियो में बत्था एक गुंडे के रूप में नजर आता है, जो लगातार लोगों की पिटाई करता है।

वीडियो से यह भी दिखाया गया है कि वह एक आदर्श पति नहीं है। एक सीन में वह अपनी पत्नी द्वारा परोसा गया खाना थूकते हुए दिखता है। एक अन्य सीन में उसकी पत्नी को उससे पूछते हुए देखते हैं कि वह कहां था और वे उसे ढूंढ रहे थे। वह अहंकार भरे लहजे में जवाब देता है, “तुम्हें मुझे नहीं ढूंढना चाहिए। मैं खुद ही मिल जाऊंगा।”

इस फिल्म को एटली के ‘ए फॉर एप्पल स्टूडियोज’ और मुराद खेतानी के ‘सिने1 स्टूडियोज’ द्वारा प्रस्तुत और निर्मित किया गया है। फिल्म का संगीत उभरते हुए युवा संगीतकार साई अभ्यंकर ने तैयार किया है। यह फिल्म 1 अक्टूबर को दुनिया भर के थिएटर में रिलीज होगी।

Leave feedback about this

  • Service