March 31, 2026
Entertainment

पावरस्टार पवन सिंह का नया धमाका, भोजपुरी एल्बम ‘शहरिया’ जल्द होगा रिलीज

Powerstar Pawan Singh’s new blast, Bhojpuri album ‘Shahariya’ will be released soon

31 मार्च । भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह, जिन्हें ‘पावर स्टार’ कहा जाता है, इन दिनों साउथ सिनेमा में अपनी सिंगिंग डेब्यू के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच, अभिनेता अपने भोजपुरी फैंस को एक और धमाकेदार म्यूजिक एल्बम ‘शहरिया’ का तोहफा देने जा रहे हैं।

पवन सिंह ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ से एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। इसी के साथ अभिनेता ने एल्बम का पोस्टर भी जारी किया। पोस्टर में पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह नजर आ रही हैं।

‘शहरिया’ के पोस्टर में दोनों ही कलाकारों का लुक काफी शानदार नजर आ रहा है। म्यूजिक वीडियो जल्द ही ‘एस मनोरंजन’ नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा, जिसका फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। म्यूजिक एल्बम ‘शहरिया’ में लोगों को पवन सिंह की दमदार गायकी के साथ-साथ शिवानी सिंह के साथ उनकी शानदार जोड़ी देखने को मिलेगी।

बता दें, इन दिनों पवन सिंह ने एक्टर अदिवि शेष की आगामी बहुभाषी फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ से साउथ (तेलुगु) सिनेमा में धमाकेदार सिंगिंग डेब्यू किया है। उन्होंने इस फिल्म में ‘टच बडी’ गाने को अपनी दमदार आवाज दी है, जो कि हिंदी और तेलुगु दोनों ही भाषाओं में 28 मार्च को रिलीज हुआ।

‘टच बडी’ गाने में पवन सिंह के साथ जोनिता गांधी ने भी अपनी शानदार आवाज दी है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने की लोकप्रियता के साथ ही भोजपुरी के सुपरस्टार की पहुंच अब बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी मजबूत हो रही है।

शेनिल देव द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मूवी में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं को निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक गुस्से से भरे कैदी के ईर्द-गिर्द है, जो धोखा का बदला लेने के लिए निकलता है।

Leave feedback about this

  • Service