अभिनेता प्रिंस नरुला ने सोमवार को बेटी एक्लीन को उसके जन्मदिन पर बड़े ही प्यारे अंदाज में बधाई दी। उन्होंने बताया कि बेटी के आने के बाद उनकी जिंदगी का हर फैसला, खुशी सिर्फ उसके इर्द-गिर्द घूमती है और एक बार जब बेटी ‘पापा’ कहती है तो दिन भर की सारी थकान दूर हो जाती है।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक्लीन के साथ कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे अपनी बेटी से कविताएं सुन रहे हैं और अन्य क्लिप में एक्लीन अभिनेता के साथ खेल रही है या फिर बातें कर रही है। अभिनेता ने पोस्ट के जरिए बताया कि एक्लीन के जिंदगी में आने के बाद उनकी पूरी दुनिया कैसे बदल गई है।
अभिनेता ने लिखा, “मेरी प्यारी बेटी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बेटा एक बात हमेशा याद रखना, मम्मी-पापा आपसे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा आपके साथ हैं। पापा आपके लिए दुनिया की सारी खुशियां ला देंगे, क्योंकि अब पापा की पूरी दुनिया आप ही हो, इसके अलावा पापा को और कुछ दिखता ही नहीं। मैं बस यही दुआ करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ रहो और सबकी इज्जत करो।
अभिनेता ने आगे लिखा, “आप दादी-दादू, नानी-नानू, बुआ, मामी सबकी जान हो, सबकी लाडली गुड़िया हो। मुझे नहीं पता था कि जब आप मेरी जिंदगी में आओगी तो मेरे लिए सब कुछ बाद में और आप पहले हो जाओगी। जब आप पापा बोलती हो, तो पूरे दिन का सुकून मिल जाता है।”
अभिनेता ने बताया कि उनकी बेटी के आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। उन्होंने लिखा, “आपके लिए पापा कितना बदल गए हैं, ये आप बड़े होकर देखोगी। आप ही मेरी मुस्कान की वजह हो। आई लव यू मेरी लाडली, मेरी सब कुछ, मेरी बेबी लव। हैप्पी बर्थडे, 2 साल की हो गई मेरी गुड़िया।”
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की बेटी का नाम एक्लीन का जन्म 19 अक्टूबर 2024 को हुआ था। कपल ने अपनी बेटी का चेहरा जन्म के एक साल बाद 5 नवंबर 2025 को गुरु नानक जयंती के मौके पर एक गुरुद्वारे में दिखाया था।


Leave feedback about this