N1Live Entertainment प्रियंका चोपड़ा का ‘रैंडम मार्च’ फोटो डंप, बेटी मालती और पति निक संग बिताए खास पलों की झलक
Entertainment

प्रियंका चोपड़ा का ‘रैंडम मार्च’ फोटो डंप, बेटी मालती और पति निक संग बिताए खास पलों की झलक

Priyanka Chopra's 'Random March' photo dump, a glimpse of special moments spent with daughter Malti and husband Nick

30 मार्च । बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाती नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां वह बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर अपने परिवार के साथ बिताए पलों को भी उतनी ही अहमियत देती हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस के साथ हर खास पल को शेयर करती रहती हैं।

रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मार्च महीने की कुछ खास झलकियां साझा की, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

रविवार को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डंप शेयर किया, जिसमें कई शामिल हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा का आईडी कार्ड भी नजर आ रहा है। उनका यह कार्ड हाल ही में आयोजित नौवें एकेडमी अवॉर्ड्स का है।

एक अन्य तस्वीर में निक जोनस, बेटी मालती को गोद में बिठाकर कार ड्राइव करते दिख रहे हैं। वहीं अन्य में वह अपने दोस्तों और निक के साथ मस्ती करती नजर आ रही है।

इन सभी तस्वीरों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- ”रैंडम मार्च”

इस पोस्ट में प्रियंका ने पूरे महीने की अलग-अलग यादों को एक साथ समेटने की कोशिश की है।

अगर उनके पूरे महीने की बात करें, तो मार्च प्रियंका चोपड़ा के लिए काफी बिजी रहा है। वह काम के सिलसिले में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में यात्रा करती रहीं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को भी पूरी तरह से बैलेंस किया।

इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक और पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचा था, जब उन्होंने अमृतसर यात्रा की झलक साझा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक डिजिटल मैप की तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें फ्लाइट का रूट दिख रहा था। यह फ्लाइट नई दिल्ली से उड़ान भरकर अमृतसर पहुंच रही थी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था, ”एक अलग एडवेंचर की ओर चलो”, हालांकि, उन्होंने इस एडवेंचर के बारे में ज्यादा और जानकारी नहीं दी।

Exit mobile version