February 26, 2026
Chandigarh

पुडुचेरी ने चंडीगढ़ की लड़कियों को 9 विकेट से हराया

Cricket.

चंडीगढ़  :  केंद्र शासित प्रदेश क्रिकेट संघ (यूटीसीए), चंडीगढ़ की टीम को विजाग में महिला सीनियर टी20 टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में पुडुचेरी के खिलाफ नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 95/5 रन बनाए। जवाब में पुडुचेरी ने आशा (48) और युवश्री (38) की मदद से लक्ष्य हासिल किया। चंडीगढ़ को अपना अगला मैच 12 अक्टूबर को बड़ौदा से खेलना है।

Leave feedback about this

  • Service