September 30, 2026
Punjab

पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर हुए दुखद सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया

सिमरत शर्मा

चंडीगढ़ 31 जनवरी । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुए दुखद सड़क हादसे पर गहरा दुख और पीड़ा व्यक्त की, जिसमें 11 लोग मारे गए और 15 घायल हो गए।

इस दुखद दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी हार्दिक हमदर्दी व्यक्त की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इस संकट की घड़ी में उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का साहस प्रदान करें तथा दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें।

इस बीच, भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन को सभी घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave feedback about this

  • Service