September 19, 2026
Punjab

राजू श्रीवास्तव के निधन पर पंजाब के CM भगवंत मान ने जताया दु:ख, कहा-‘आप हमेशा दिलों में जीवित रहेंगे’

नई दिल्ली :  मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को कॉर्डियक अरेस्ट के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा कि राजू श्रीवास्तव जी ने अपने जीवन में हमें खूब हंसाया लेकिन आज ये खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है। मैंने उनके साथ काफी काम किया और बहुत कुछ सीखने को मिला। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राजू जी भले ही शारीरिक तौर पर हमारे बीच नहीं हैं, पर उनकी अदाकारी हमेशा दिलों में जीवित रहेगी। हम आपको मिस करेंगे गजोधर भइया

राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार 22 सितंबर को दिल्ली में किया जाएगा। राजू श्रीवास्तव ने 2014 में भाजपा ज्वॉइन की थी। 10 अगस्त को दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मिलने के लिए वह गए थे। वह जिस होटल में दिल्ली में ठहरे थे, उसी होटल के जिम में सुबह एक्सरसाइज के लिए गए थे। इस दौरान उनके सीने में दर्द हुआ और वह नीचे गिर गए। इसके बाद उन्हें तुंरत दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

Leave feedback about this

  • Service