April 7, 2026
Entertainment

सिनेमाई सितारों के बीच चमके पंजाबी गायक डॉ. सतिंदर सरताज, तस्वीरों के साथ बयां किए जज्बात

Punjabi singer Dr. Satinder Sartaaj shines among cinematic stars, expresses his emotions through pictures

7 अप्रैल । हाल ही में प्रतिष्ठित चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म की बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया गया। फिल्म जगत के कई बड़े सितारे इस शो में शामिल हुए।

मशहूर पंजाबी कवि और गायक डॉ. सतिंदर सरताज भी इस आयोजन में शामिल हुए और इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बने। सोमवार को उन्होंने आयोजन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। पोस्ट में उन्होंने सभी लोगों से मिलने वाले प्यार के लिए आभार जताया। गायक ने लिखा, “प्यार, कला और साथ का एक खूबसूरत पल। मुंबई और पंजाब में कई रिश्ते हैं और पंजाब उन रिश्तों का दिल है। इतना स्नेह और प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद।”

गायक की पोस्ट सभी को काफी पसंद आ रही है। कमेंट सेक्शन पर हर कोई गायक के कला की जमकर सराहना कर रहे हैं।

फिल्म धुरंधर ने अपनी रिलीज के साथ कई धुरंधरों को एक अलग पहचान दिलाई। इस लिस्ट में सतिंदर सरताज का नाम शामिल हैं। हालांकि, धुरंधर से पहले भी उनकी गायकी के कई लोग दीवाने थे लेकिन इस फिल्म में उनके गाने ने उन्हें काफी लोकप्रियता दी।

सतिंदर सरताज एक प्रसिद्ध पंजाबी सूफी गायक, गीतकार, कवि और अभिनेता हैं, जो अपनी रूहानी गायकी और सादगी के लिए जाने जाते हैं। होशियारपुर के मूल निवासी सरताज ने सूफी गायन में पीएचडी की है और वे ‘साईं’, ‘हस्सी’, और ‘उदारियां’ जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने 2017 की फिल्म ‘द ब्लैक प्रिंस’ से अभिनय की शुरुआत की।

सतिंदर सरताज सिर्फ एक बेहतरीन गायक ही नहीं बल्कि संगीत के विद्वान भी हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से सूफी संगीत में पीएचडी की है। इसके अलावा, उन्होंने कई सालों तक संगीत सिखाया, जो उनके शास्त्रीय और आध्यात्मिक संगीत के प्रति समर्पण को दिखाता है। सरताज को सबसे ज्यादा पहचान उनके गाने ‘साईं’ से मिली, जो दुनियाभर में लोकप्रिय हुआ। इसके बाद उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुति दी, जिनमें रॉयल अल्बर्ट हॉल भी शामिल है।

Leave feedback about this

  • Service