N1Live National पुरी : स्नान वेदी पर पधारे महाप्रभु जगन्नाथ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम
National

पुरी : स्नान वेदी पर पधारे महाप्रभु जगन्नाथ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Puri: Lord Jagannath arrives at the bathing altar; stringent security arrangements in place for devotees.

श्री जगन्नाथ मंदिर में सभी अनुष्ठान तय समय के अनुसार शुरू हो गए हैं। दिन के अनुष्ठान शुरू होने से पहले, श्री जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक ने सिंहद्वार पर साष्टांग प्रणाम करने के बाद मंदिर में प्रवेश किया। पवित्र स्नान पूर्णिमा के अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंहद्वार के सामने श्रद्धालु ओडिसी नृत्य कर रहे हैं।

देवगणों को स्नान वेदी पर विराजमान कर स्नान कराया गया है। मान्यता है कि महाप्रभु जगन्नाथ स्नान के बाद 15 दिनों के लिए अस्वस्थ हो जाते हैं।

स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर, उत्तर पार्श्व मठ के अनंत नारायण रामानुज दास ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ आज अपनी स्नान वेदी पर पधारे हैं। आज परमेश्वर इस दिव्य रूप में आए हैं। उनका आगमन अनोखा और दिव्य है। वे धीरे-धीरे आगे बढ़ते हैं, कभी बाईं ओर, कभी दाईं ओर और कभी आकाश की ओर देखते हैं। माना जाता है कि सभी देवता स्वर्ग से अदृश्य रूप में उन्हें देख रहे हैं।

महाप्रभु के स्नान को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुरी से एसपी प्रतीक सिंह ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए बताया कि आज श्री जगन्नाथ मंदिर में पवित्र स्नान यात्रा हो रही है। सभी तय जगहों पर पुलिस की तैनाती पूरी हो चुकी है और पूजा-विधि के हर चरण के हिसाब से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। हमारे सभी काम योजना के अनुसार किए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्रद्धालुओं को महाप्रभु के दर्शन कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 80 कंपनियों के आसपास बलों की व्यवस्था की गई है। मंदिर के अंदर, मंदिर के बाद, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक कंट्रोल रूम और सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। सभी भक्तों को सुरक्षित दर्शन करने की हमारी पूरी कोशिश रहेगी।

Exit mobile version