April 27, 2024
Himachal

काफि आकर्षित होगा इस बार काँगड़ा मे दशहरा,कोरोना काल के बाद धूमधाम से मनाया जार हा दशहरा

काँगड़ा, दशहरा इस बार काफि आकर्षित होगा। यह बात कांगड़ा दशहरा कमेटी के अध्यक्ष, अशोक शर्मा ने कही, उन्होंने कहा कि करोना काल के बाद इस बार का दशहरा, कांगड़ा में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

जानकारी देते हुए अशोक शर्मा ने बताया कि, इस बार रावण, कुम्भ कर्ण, मेघनाथ के पुतलों की ऊंचाई, लगभग 60 फीट रखी गई है। उन्होंने कहा कि, इस बार बच्चों के लिए झूले, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है, जिससे कि कांगड़ा वासी इसका अलग से लुफ्त उठा सकें।

अशोक शर्मा ने बताया कि, दशहरा कमेटी हमेशा से ही, दशहरे को बेहतर कराने के लिए, प्रयासरत रहती है, लेकिन कोरोना काल के बाद कांगड़ा वासियों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह है, इसलिए इस बार दशहरा एक अलग अंदाज में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कांगड़ा की जनता से अपील भी की है, कि भारी से भारी संख्या में कांगड़ा नगर परिषद मैदान में पहुंचकर, इस दशहरे को एक यादगार दशहरा के रुप मे मनाऐ।

Leave feedback about this

  • Service