October 19, 2026
National

राहुल गांधी विदेशी टूलकिट के मोहरे, भारत को बदनाम करने के लिए विदेश जाते हैं: शाजिया इल्मी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को विदेशी टूलकिट का मोहरा बताया और कहा कि वे भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर रहे हैं।

शाजिया इल्मी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह साफ है कि राहुल गांधी एक विदेशी टूलकिट के मोहरे हैं। वे बार-बार विदेश जाते हैं ताकि भारत का अपमान कर सकें, देश का मजाक उड़ा सकें और भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर सकें। जिस तरह से नेहा बोरा जैसे लोग, जिसे उन्होंने आइशा से अपना नेतृत्व करने के लिए उधार लिया है, और वो कह रही हैं कि वे बांग्लादेश से बहुत प्रभावित हैं। साफ जाहिर है कि राहुल गांधी चाहते हैं कि भारत में किसी भी तरह की अमन और शांति नहीं रहे। दुनिया जानती है कि भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है आज के दौर में, जिसे देखकर राहुल गांधी को अच्छा नहीं लग रहा है कि भारत आगे बढ़ रहा है।”

उन्होंने रिजीम चेंज की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा, “हमारे देश में सरकार आती है और जाती है। जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करके ऐसा करती है। लेकिन रिजीम चेंज यानी तख्तापलट का आइडिया मिस्र, सीरिया और लीबिया से आ रहा है, वो कतई हम अपने देश में होने नहीं देंगे। राहुल गांधी को चाहिए कि वो काम करें। वे घर बैठे-बैठे तख्तापलट करना चाहते हैं, जिससे पूरे देश में आगजनी हो। राहुल गांधी ने नेहा बोरा को आगे रखा है, जिनकी मंशा साफ जाहिर है। वे बांग्लादेश से बहुत प्रेरित हैं।”

वहीं, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शाजिया इल्मी ने कहा, “कपिल सिब्बल एक वकील हैं। वह जानते हैं कि देश का संविधान क्या कहता है, कानून का शासन क्या है और चुनावी व्यवस्था क्या है। अगर सिर्फ उनकी ख्वाहिश है कि भाजपा चली जाए तो ऐसा सोचने मात्र से कुछ नहीं होने वाला है। अगर सरकार बदलती है, तो वह सिर्फ जनता के जनादेश के आधार पर ही बदलेगी।”

Leave feedback about this

  • Service