N1Live Entertainment असली ‘धुरंधर’ से मिलने घर पहुंचे राम गोपाल वर्मा, फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की
Entertainment

असली ‘धुरंधर’ से मिलने घर पहुंचे राम गोपाल वर्मा, फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की

Ram Gopal Varma visits the real 'Dhurandhar' at his home and lavishly praises the film

23 मार्च । फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ‘धुरंधर’ के रिलीज के समय से ही निर्देशक आदित्य धर के फैन बन चुके हैं।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के रिलीज से पहले ही उन्होंने फिल्म देख ली थी और फिल्म को साल की सबसे बड़ी फिल्म घोषित कर दिया था, लेकिन अब वे ‘धुरंधर’ फिल्म को बनाने वाले आदित्य धर से मिलने के लिए पहुंच गए हैं और एक बार फिर उन्होंने निर्देशक धर की दिल खोलकर तारीफ की है।

राम गोपाल वर्मा फिल्म ‘धुरंधर’ और फिल्म को बनाने वाले आदित्य धर के कायल हो चुके हैं, और फिल्म की सफलता की बधाई देने के लिए निर्देशक उनके घर पहुंचे। उन्होंने आदित्य धर और यामी गौतम के साथ मुलाकात की और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा, “पावर कपल के साथ मुलाकात। फिल्मी हमजा अली, यानी रणवीर सिंह, ने पाकिस्तानी आतंकवादियों का सफाया कर दिया, और असली हमज़ा, यानी आदित्य धर, भारतीय फिल्म निर्माताओं को हिला रहे हैं। आतंकवादी अपनी जान बचाने के लिए भाग सकते हैं, लेकिन फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को उनकी प्रतिभा से बचाने के लिए कहां भागेंगे?”

यह पहली बार नहीं है कि जब राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की तारीफ की हो। वे फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर कह चुके हैं। निर्देशक के मुताबिक धुरंधर-2 सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक रीसेट बटन है। वे हिंदी सिनेमा में निर्माताओं को भी चेता चुके हैं कि अब 19 मार्च के बाद बनने वाली फिल्मों में बदलाव जरूरी है, नहीं तो लंबे समय तक सिनेमा में टिक पाना मुश्किल होगा। वे कई बार खुलकर कह चुके हैं कि सिनेमा मर चुका है और सिनेमा में रचनात्मकता खत्म होती जा रही है।

बता दें कि आदित्य धर भी राम गोपाल वर्मा के बड़े फैंस थे और उनकी ‘रंगीला’ से प्रेरित होकर भी सिनेमा में कदम रखने का फैसला लिया था। उन्होंने कई बार निर्देशक के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, अब देखना होगा कि ये दो बड़े निर्देशक मिलकर सिनेमा को किन ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।

Exit mobile version