October 5, 2024
Entertainment

रामानंद सागर की पोती हैं बेहद बोल्ड, तस्वीरें देख छूट जाएंगे पसीने

90 के दशक के सुपरहिट पौराणिक शो ‘रामायण’ के निर्देशक रामानंद सागर के बाद उनके परिवार का कोई अन्य सदस्य प्रशंसकों के बीच रामानंद जितनी लोकप्रियता हासिल नहीं कर सका। आज भी उन्हें ‘रामायण’ की वजह से याद किया जाता है। लेकिन रामानंद की पोती साक्षी चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दरअसल, उनके चर्चा में रहने की वजह उनकी बोल्डनेस है।साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगभग हर दिन अपना हॉट अवतार फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर साक्षी के चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी है और उनके फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं. वैसे तो वह देश से बाहर रहती हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो भी वायरल होने लगे हैं.

साक्षी हाल ही में पिंक कलर की वन शोल्डर स्ट्रैप ब्रालेट पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने हाई थाई स्लिट वाली मैचिंग नॉटेड स्कर्ट कैरी की है। साक्षी ने अपने लुक को सिल्वर हाई हील्स से पूरा किया। उन्होंने पिंक शेड का हेवी मेकअप किया हुआ था और कानों में व्हाइट स्टोन वाले लटकते ईयररिंग्स पहने हुए थे. उन्होंने माथे पर एक छोटे से स्टोन वाली बिंदी भी लगाई थी। उनके लुक में काफी शिमर टच नजर आ रहा है. अब साक्षी की ड्रेस और शिमर गेटअप ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. उनके इस लुक पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तो उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है. वैसे साक्षी के इंस्टाग्राम पेज पर नजर डालें तो यहां भी उनका हर लुक एक से बढ़कर एक हॉट है. उनका पूरा अकाउंट बोल्ड फोटोज से भरा हुआ है। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली साक्षी पेशे से एक मॉडल भी हैं।

आपको बता दें कि साक्षी केवल 24 साल की हैं और एक मॉडल होने के साथ-साथ एक गायिका और गीतकार भी हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिसके कई वीडियो हिट हुए हैं. कुछ समय पहले खबर आई थी कि साक्षी विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री करने वाली हैं। हालाँकि, कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है। गौरतलब है कि साक्षी ने हाल ही में अमेरिका के द ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है। साक्षी बोल्ड लुक में नजर आईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Chopra (@sakshichopraa)

Leave feedback about this

  • Service