September 9, 2026
Entertainment

रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पूरे किए 4 साल, अस्त्रावर्स की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चला था जादू

Ranbir’s *Brahmastra* completes 4 years; the first film of the ‘Astraverse’ cast a spell at the box office.

अभिनेता रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पहला भाग- शिवा’ ने अपनी रिलीज के 4 साल पूरे कर लिए हैं। बुधवार को मेकर्स ने रिलीज का जश्न मनाया। साथ ही फिल्म के पुराने पन्नों को फिर से दोहराया।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सीन का मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फिल्म से जुड़े मुख्य कलाकार नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “सबसे ऊपर प्यार, रोशनी और आस्था। ‘ब्रह्मास्त्र: पहला भाग — शिवा’ के 4 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।” ‘ब्रह्मास्त्र: पहला भाग — शिवा’भारतीय हिंदी-भाषा की काल्पनिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसे अयान मुखर्जी ने लिखा और निर्देशित किया है। धर्मा प्रोडक्शंस, स्टार स्टूडियोज और प्राइम फोकस के बैनर तले बनी फिल्म 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल रही।

यह फिल्म ‘अस्त्रावर्स’ नामक नए भारतीय सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली कड़ी है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आए थे। उन्होंने मोहन भार्गव नाम के एक वैज्ञानिक की विशेष भूमिका (कैमियो) निभाई थी।

उनका किरदार ‘ब्रह्मांश’ नामक गुप्त समाज का हिस्सा है और वे वानरास्त्र की शक्ति का उपयोग करते हैं। फिल्म की कहानी शिव (रणबीर कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई का एक साधारण डीजे है और जिसे आग से कोई नुकसान नहीं होता। सफर के दौरान उसकी मुलाकात ईशा (आलिया भट्ट) से होती है और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।

शिव को अहसास होता है कि उसका आग से एक रहस्यमयी कनेक्शन है और वह ब्रह्मांड के सबसे शक्तिशाली अस्त्र ब्रह्मास्त्र की रक्षा करने और उसके रहस्यों को जानने से जुड़ा हुआ है। गुरु (अमिताभ बच्चन) शिव को उसकी शक्तियों और अस्त्रों की दुनिया से परिचित कराते हैं, जबकि बुरी ताकतों की मुखिया जुनूं (मौनी रॉय) ब्रह्मास्त्र को हासिल करने की कोशिश करती है। फिल्म में अत्याधुनिक विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) और भारतीय पौराणिक कथाओं का आधुनिक मेल दिखाया गया है।

Leave feedback about this

  • Service