April 30, 2026
Entertainment

जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, क्या तोड़ पाएगी ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड

Ranveer Singh’s ‘Dhurandhar’ to release in Japan; will it break ‘RRR’s’ record?

30 अप्रैल । आदित्य धर की ‘धुंरधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है लेकिन आज भी वर्ल्डवाइड कलेक्शन में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से काफी पीछे हैं।

‘धुंरधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दोनों को भी भारत और विदेशों में खूब सारा प्यार मिला। अब फिल्म को जापान में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। ‘धुंरधर’ को 7 जुलाई को जापान में रिलीज किया जाएगा।

जियो स्टूडियो ने फिल्म ‘धुरंधर’ का जापानी पोस्टर शेयर किया है और रिलीज की तारीख का ऐलान भी किया है। पोस्टर के मुताबिक फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म के सामने बहुत सारी चुनौती है क्योंकि भारत की कई ऐसी फिल्में हैं, जो जापान में बेहतरीन कलेक्शन कर चुकी हैं। अब देखना यह होगा कि भारत की तरह जापान में भी क्या ‘धुरंधर’ नया रिकॉर्ड कायम कर पाएगी।

पहले बात करते हैं राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ की, जो जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है और अभी तक जापान में आरआरआर की कमाई का रिकॉर्ड कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पाई है। फिल्म ने 2.42 बिलियन येन यानी 136 करोड़ की कमाई की थी। वहीं ‘दंगल’ ने भले भी चीन में ताबड़तोड़ कमाई की, लेकिन जापान में भी फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा। अलग जापानी नाम के साथ रिलीज हुई फिल्म ने 12.40 मिलियन येन, यानी लगभग 73.48 लाख रुपये की कमाई की।

वहीं शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को भी जापान में रिलीज किया गया था और फिल्म 1.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। फिल्म को बड़ी संख्या में स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।

आमिर खान और किरण द्वारा निर्मित हालिया रिलीज फिल्म ‘लापजा लेडीज’ और प्रभास की ‘सालार’ ने भी जापान में अच्छी कमाई की थी। छोटे बजट में बनी लापजा लेडीज ने जापान में 2.75 करोड़ की कमाई की थी, जबकि प्रभास की ‘सालार’ ने 95 लाख रुपए से अधिक की कमाई की थी। अब देखना होगा कि धुंरधर किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होती है।

Leave feedback about this

  • Service