September 15, 2026
Entertainment

रसिका दुग्गल ने की मोहित मलिक की तारीफ, कहा-उनके जैसा को-स्टार मिलना है खुशनसीबी

अभिनेत्री रसिका दुग्गल चर्चित एक्शन-क्राइम थ्रिलर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री का मानना है कि वे खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें मोहित मलिक जैसे को-स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला

अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में को-स्टार मोहित मलिक की सराहना करते हुए कहा, “इस फिल्म में हर किरदार की अपनी एक खास कहानी है और हर किरदार किसी वजह से है। मोहिता जैसा को-स्टार मिलना बहुत अच्छी बात है। अगर आप देखेंगे तो फिलम में हमारे बीच सिर्फ तीन-चार सीन है, लेकिन वो सीन भी बहुत इमोशनल और असरदार हैं।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “जब किसी को-एक्टर के साथ कम सीन होते हैं और आपको उस रिश्ते को दिखाना होता है, तो केमिस्ट्री बहुत जरूरी होत जाती है। आपको कम सीन में ही वो इमोशन लाना होता है और उस इमोशनल लेवल तक पहुंचना होता है।इसलिए, मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे मोहित जैसा टैलेंटेड को-एक्टर मिला।”

रसिका दुग्गल ने फिल्म में आए और नए कलाकारों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जीतू का भी फिल्म में होना बहुत अच्छा रहा है। बबलू और बीना का ज्यादा मिलना-जुलना नहीं होता, इसलिए मुझे जीतू के साथ काम करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उम्मीद है कि कहीं और मौका मिलेगा।”

किसी एक जौनर पर टाइपकास्ट होने पर अभिनेत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि अगर वे चीजें मेरे काम पर असर डालती भी हैं, तो उन पर मेरा कोई कंट्रोल नहीं है। इसलिए, मैं इन चीजों के बारे में न सोचने और जितना हो सके ईमानदारी से अपना काम करने की कोशिश करती हूं। बाकी सब अपने आप हो जाएगा।”

अभिनेत्री का मानना है कि उनका किरदार काफी कॉम्प्लेक्सिटी और लेयर्स के साथ लिखा गया है। उन्होंने कहा, “बीना त्रिपाठी एक ऐसी महिला है, जो स्ट्रेटेजिक और वल्नरेबल है, डिजायरस और डिजायरेबल है। अक्सर, हम इस तरह के महिला कैरेक्टर नहीं लिखते हैं। मुझे लगता है कि बीना को बहुत कॉम्प्लेक्सिटी के साथ लिखा गया है और उसके बारे में जो बात सच में मुझे पसंद है, वह यह है कि वह कहानी में हर बार अपनी एजेंसी को वापस ले लेती है।”

Leave feedback about this

  • Service