March 28, 2026
Entertainment

रविकिशन ने साझा किया भोजपुरी सिनेमा का गौरवशाली सफर

Ravi Kishan shares the glorious journey of Bhojpuri cinema

28 मार्च । अभिनेता रवि किशन ने सिनेमा के जरिए कई भाषाओं में काम किया है लेकिन उन्होंने अपने सफर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से की थी। हाल ही में एक समारोह के दौरान अभिनेता ने भोजपुरी संस्कृति और भाषा के प्रति अपना लगाव बयां किया।

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें एक समारोह में बातचीत के दौरान उन्होंने भोजपुरी सिनेमा पर अपना गर्व जताया और अपनी शुरुआत और उपलब्धियों की बात करते दिखे।

समारोह में रवि किशन ने कहा कि महादेव की कृपा से उन्होंने तीसरे चरण में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की नींव रखने में योगदान दिया। उन्होंने एक छोटी शुरुआत से बड़ी इंडस्ट्री बनाने की बात कही, जहां आज हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है।

रविकिशन कहते हैं, “तीसरे चरण में, महादेव की कृपा से हमने भोजपुरी इंडस्ट्री की शुरुआत की। हालांकि, बहुत बड़ी इंडस्ट्री तो नहीं बन पाई, लेकिन कई लोगों को रोजगार मिला।”

रविकिशन ने अपने करियर का जिक्र करते हुए कहा, “मैंने अब तक कुल 750 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से 450 भोजपुरी फिल्में हैं और हमारी लोकप्रिय भोजपुरी फिल्म ‘कब होई गौना हमार’ को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है, तो अचीवमेंट्स कुछ अच्छे हैं।

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘कब होई गवना हमार’ का निर्देशन आनंद डी. घाटराज ने किया था। फिल्म में रविकिशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

पारिवारिक-ड्रामा फिल्म में अपनी शानदार कहानी और पारंपरिक भोजपुरी संस्कृति के चित्रण के लिए जानी जाती है, जिसके लिए इसे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और यह मॉरीशस में फिल्माई गई पहली फिल्मों में से एक थी।

अभिनेता जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मामला लीगल है’ में नजर आएंगे। यह एक लोकप्रिय हिंदी कानूनी-कॉमेडी वेब सीरीज है, जिसमें रवि किशन मुख्य भूमिका (वकील वीडी त्यागी) में हैं। सीरीज की कहानी दिल्ली के पटपड़गंज जिला कोर्ट पर आधारित है, जो वकील के जुगाड़ और अजीबो-गरीब मामलों को हल्के-फुल्के कॉमेडी अंदाज में दिखाती है, जो असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित हैं।

Leave feedback about this

  • Service