N1Live Sports 2022 एएनओसी के पुरस्कार का परिणाम जारी
Sports World

2022 एएनओसी के पुरस्कार का परिणाम जारी

बीजिंग, वर्ष 2022 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय ओलंपिक समिति संघ (एएनओसी) के पुरस्कार का परिणाम 19 अक्तूबर को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में सार्वजनिक हुआ। चीनी ओलंपिक समिति को पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक को श्रेष्ठ ओलंपिक समिति पुरस्कार मिला। वहीं चीनी खिलाड़ी कू एलिंग को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।

उधर, दक्षिण कोरिया के शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग खिलाड़ी ह्वांग डे हेन को श्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खेल टीम पुरस्कार अलग-अलग तौर पर स्वीडन की कलिर्ंग टीम और कनाडा की आइस हॉकी टीम को दिया गया।

बताया जाता है कि सभी विजेताओं का चुनाव एएनओसी के समीक्षा आयोग ने किया। 180 से अधिक देशों और क्षेत्रों के ओलंपिक समिति के प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों ने पुरस्कार समारोह में भाग लिया।

Exit mobile version