N1Live Entertainment छह करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘यूथ’ के दीवाने हुए ऋषभ शेट्टी, पूरी टीम की मेहनत को सराहा
Entertainment

छह करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘यूथ’ के दीवाने हुए ऋषभ शेट्टी, पूरी टीम की मेहनत को सराहा

Rishabh Shetty is in love with the film 'Youth', made on a budget of Rs 6 crore, and praises the hard work of the entire team.

20 अप्रैल । बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर साउथ फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साउथ की फिल्मों को व्यूरशिप और रेटिंग दोनों बहुत अच्छी मिल रही है।

हाल ही में तमिल सिनेमा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘यूथ’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब कांतारा अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने फिल्म को फुल एंटरटेनिंग बताया है।

‘कांतारा’ अभिनेता ऋषभ शेट्टी बहुत कम ही फिल्में देखते हैं और फिल्मों के बारे में खुलकर रखते हैं, लेकिन फिल्म यूथ ने अभिनेता के मन को छू लिया है। अभिनेता ने यूथ की तारीफ सोशल मीडिया पर की है और पूरी टीम की मेहनत को सराहा भी है। उन्होंने लिखा, “बहुत समय बाद, मुझे पूरी फिल्म देखने के बाद मुस्कुराने का मौका मिला। ‘यूथ’ प्यार, दोस्ती और गहरी भावनाओं से भरपूर है और सभी माता-पिता को समर्पित एक कहानी है। अभिनेता ने फिल्म के लेखन और निर्देशन की तारीफ की और फिल्म को दक्षिण भारत का रत्न बताया। उन्होंने आगे लिखा, “इतनी बारीकी से लेखन, निर्देशन और अभिनय करना वाकई सराहनीय है। हर कलाकार को पर्दे पर इतनी सहजता से जीवंत किया गया है।”

ऋषभ ने फिल्म के संगीत निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर, संपादक और निर्माता की भी खुलकर तारीफ की।

बता दें कि यूथ सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसके बाद फिल्म को 16 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज किया गया। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। फिल्म की कहानी यूथ की महत्वाकांक्षाओं पर बनी है, जिसमें कॉमेडी और रोमांस का तड़का भी लगाया गया है।

गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर द रिवेंज के साथ 19 मार्च को रिलीज हुई थी और फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। 6 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली। फिल्म की कास्ट की बात करें तो यूथ में लीड रोल में केन करुणास हैं, जिन्होंने इसी फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है। इसके साथ फिल्म में सूरज वेंजरामूडू, देवदर्शिनी, अनिष्मा अनिलकुमार और प्रियांशी यादव जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।

Exit mobile version