N1Live National बांकीपुर उपचुनाव में राजद की जीत तय, कोई धोखेबाज सफल नहीं होगा : शक्ति यादव
National

बांकीपुर उपचुनाव में राजद की जीत तय, कोई धोखेबाज सफल नहीं होगा : शक्ति यादव

RJD's victory in the Bankipur by-election is certain; no backstabber will succeed: Shakti Yadav.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता शक्ति यादव ने वक्फ बोर्ड के आरोपों, वायनाड भूस्खलन, टीएमसी विवाद, उत्तर प्रदेश चुनाव से लेकर बिहार में हो रहे बांकीपुर उपचुनाव पर टिप्पणी क बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “बांकीपुर उपचुनाव में स्थिति बिल्कुल साफ है। सभी राजद के खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन इस बार राजद वहां जीत हासिल करेगी। कोई भी धोखेबाज सफल नहीं होगा।”

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के सुन्नी-शिया वक्फ बोर्डों द्वारा वक्फ भूमि प्रबंधन में अनियमितताओं का आरोप लगाने पर शक्ति यादव कहते हैं, “अगर किसी संस्थान में कोई वित्तीय अनियमितता है, तो निश्चित रूप से जांच होनी चाहिए। असली मुद्दा यह है कि राम मंदिर मामले में दान की चोरी से ध्यान भटकाया जा रहा है। किसी बाहरी व्यक्ति से पत्र लिखवाने से कोई बरी नहीं हो जाता। भगवान राम के नाम पर चोरी हुई है। पहले जिम्मेदार लोगों की पहचान करें और उन्हें कानून के सामने लाएं।”

वायनाड भूस्खलन पर राजद प्रवक्ता शक्ति यादव कहते हैं, “वायनाड में भारी नुकसान और तबाही हुई है। पूरी सरकार वहां पूरी तैयारी के साथ काम कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मुख्यमंत्री के लगातार संपर्क में हैं और खुद प्रभावित इलाके का दौरा कर सकते हैं।”

शक्ति यादव ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं। वहां पर स्‍वाभाविक रूप से घटक दल जिस गठबंधन में होंगे, दावा भी करेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूरी मजबूती के साथ तैयार हैं। मेरा पार्टियों से अनुरोध है कि चुनाव जीतने के लिए सबको अपने हिसाब से तालमेल करने की जरूरत है। भाजपा ने देश के लोकतंत्र को खतरे में डाला है, उत्‍तर प्रदेश में अराजकता जैसी स्थिति है। प्रदेश में गुंडाराज को खत्‍म करने के लिए सबको एक मंच पर आने की जरूरत है।

टीएमसी विवाद को लेकर शक्ति सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी जिसमें हैं, वही तृणमूल पार्टी है। अगर चुनाव आयोग इसके लिए अलग रास्‍ता निकालती है तो यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। सत्ता प्रतिष्‍ठान के अधीन होकर किसी को काम नहीं करना चाहिए।

Exit mobile version