March 31, 2026
Entertainment

सबा पटौदी ने शेयर की परिवार की ‘अनमोल विरासत’, माता-पिता को बताया अपनी जिंदगी का लीजेंड

Saba Pataudi shares her family’s ‘priceless legacy’, calling her parents legends in her life

31 मार्च । पटौदी खानदान की बड़ी बेटी और अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं।

सोमवार को सबा ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इसमें मंसूर अली खान, शर्मिला टैगोर, सैफ की शादी समेत परिवार के खुशी के पल शामिल हैं। सबा ने लिखा, “प्यार से सजी यादें। मेरा घर परिवार, शादियों, दोस्तों, बच्चों और खूबसूरत यादों की तस्वीरों से भरा पड़ा है। यह मेरे घर के एक खास कोने की छोटी सी झलक है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत और शुक्रगुजार महसूस करती हूं।”

सबा ने माता-पिता की तारीफ की। उन्होंने लिखा, “मम्मी-पापा मेरे लिए लीजेंड हैं, और मुझे गर्व है कि दोनों का प्यार और गुण मुझे मिले हैं। मैं अपनी मां जैसी हूं और अब्बा (पिता) से भी बहुत कुछ सीखने को मिला है।”

सबा ने भाई-बहनों के बारे में भी बात करते हुए उन्हें सबसे बड़ा सपोर्ट बताया। उन्होंने लिखा, “मेरे भाई-बहन मेरे सबसे बड़े सपोर्टर और अच्छे दोस्त हैं। हम एक-दूसरे को कभी-कभी परेशान भी करते हैं, लेकिन यही भाई-बहन का सच्चा प्यार है। मैं इसे कभी बदलना नहीं चाहूंगी।”

उन्होंने खास तौर पर करीना कपूर खान और कुणाल कपूर का जिक्र किया। सबा ने लिखा, “बेबो और कुणाल… आप दोनों से बहुत प्यार। एक बहन जो हमेशा मेरे साथ खड़ी रही और एक भाई जो हमेशा मेरा साथ देता है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इसके लिए आप दोनों का शुक्रिया।”

सबा ने अपने बच्चों को भी याद किया। सबा ने लिखा, “मेरे बच्चों की तस्वीरें जो मैंने यहां पोस्ट नहीं की है, आप सभी से बहुत प्यार करती हूं। सारा, इग्गी, टिम, इन्नी और जेहजान, आप सभी बहुत खास रहो।”

Leave feedback about this

  • Service