July 30, 2026
Entertainment

भाई सोहेल से मिलने के लिए ‘द अलायंस’ के सेट पर पहुंचे सलमान खान, दिखा कूल बॉय लुक

Salman Khan visits the sets of ‘The Alliance’ to meet brother Sohail; sports a ‘cool boy’ look.

अभिनेता सलमान खान अपने भाई सोहेल खान से मिलने के लिए रियलिटी शो ‘द अलायंस’ के सेट पर पहुंचे। सेट के बाहर अभिनेता ने पैपराजी को पोज दिए। शो में सलमान खान ने डेनिम की शर्ट, काली पैंट और काउबॉय हैट पहनी हुई थी। सलमान शो में तब पहुंचे, जब सोहेल एक मोमेंट पर भावुक हो गए।

दरअसल, सोहेल ‘द अलायंस’ में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर अपनी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह के साथ आए थे। सीमा के जाने के बाद सोहेल काफी टूट गए थे। शो से सीमा के बाहर होने पर सोहेल का कहना था कि वे नहीं चाहते थे कि सीमा शो से जाए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि शायद अब उन्हें कभी साथ में इतना लंबा और बिना रुकावट वाला समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा।

शो के दौरान जब सिस्टम ने सभी एलीस से अपनी नई टीमों के नाम बताने को कहा गया था। टीम किंग में, अली, अगु और रुही एक टीम में थे। वॉरियर टीम में, अरसलान, बाली और कशिश। वहीं, लीजेंड टीम में मिनी निती और वंश थे, जबकि जैद, सोहेल और पायल डेजी थे, लेकिन डेजी शाह और सीमा सजदेह किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हो पाए थे। इस वजह से उनका भविष्य पूरी तरह से कुशाल टंडन के हाथ में चला गया था।

कुशाल के पास डेजी शाह और सीमा सजदेह में से किसी एक को बचाना था। साथ ही किसी एक कंटेस्टेंट को हटाना भी था। शो के दौरान अपनी किस्मत को मानते हुए सीमा ने डेजी को बचाते हुए कहा कि ‘तुम्हें ही रुकना चाहिए।’ बाद में उन्होंने सोहेल से कहा, “अब मैं अपने बच्चों के पास घर वापस जाने के लिए तैयार हूं।”

ये सुनकर सोहल काफी भावुक हो गए थे। सीमा को रोकते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि तुम्हें रुकना चाहिए, क्योंकि ये जो 24 घंटे हमें साथ बिताने को मिल रहे हैं, पता नहीं ये दोबारा मिलेंगे या नहीं। इस गलत मोड़ से परेशान होकर सोहेल ने शो के फॉर्मेट पर भी सवाल उठाया। उसने कहा, “सिस्टम कब से चैलेंजर सैडिस्टिक होने लगा?”

Leave feedback about this

  • Service