N1Live Entertainment सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की वेकेशन की झलक, पति राज संग सुकून के पल बिताती आईं नजर
Entertainment

सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की वेकेशन की झलक, पति राज संग सुकून के पल बिताती आईं नजर

Samantha Ruth Prabhu shares a glimpse of her vacation; seen spending peaceful moments with husband Raj.

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपने वेकेशन की झलक शेयर की।

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें वह वेलनेस रिट्रीट के खूबसूरत और शांतिपूर्ण माहौल में पति संग नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री डाइनिंग टेबल के पास बैठी हुई हैं, और कांच की खिड़की के ठीक बाहर बैठे एक पक्षी को देख रही हैं, जबकि बाकी में हरे-भरे बैकग्राउंड के सामने एक हवादार सफेद को-ऑर्ड आउटफिट में पोज देती हुई दिख रही हैं।

इस कलेक्शन में उनके फिल्ममेकर पति राज निदिमोरू के साथ कैंडिड मोमेंट्स भी शामिल हैं। एक झलक में एक्ट्रेस योगा और स्ट्रेचिंग सेशन के दौरान आराम करती दिख रही हैं। अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा, “वेलनेस (स्वास्थ्य और सुकून) से जुड़ी यात्राएं हमेशा से मेरी सबसे पसंदीदा रही हैं। मुझे यह याद दिलाता है कि जिंदगी की रफ्तार थोड़ी धीमी करें, अपने शरीर की बात सुनें और सुकून भरे शांत पलों के लिए भी जगह बनाएं।”

काफी समय से अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की अफवाहें सुनने को मिल रही थी, जिसके बाद इन सब पर विराम लगाते हुए अभिनेत्री ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान जल्द ही मैटरनिटी ब्रेक लेने की बात कही थी। सामंथा ने पिछले साल दिसंबर में एक छोटी सी सेरेमनी में फिल्ममेकर राज निदिमोरू से शादी की थी। अभिनेत्री इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ की सफलता का जश्न मना रही हैं। यह एक महिला-प्रधान एक्शन-फैमिली ड्रामा है, जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।

बी. वी. नंदिनी रेड्डी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सामंथा ने ‘स्वर्ण’ नाम की एक महिला का किरदार निभाया है, जो अपने अतीत को छिपाकर शांत पारिवारिक जीवन जी रही है। फिल्म की कहानी राज और डीके द्वारा लिखी गई है।

Exit mobile version