N1Live Entertainment संयुक्ता मेनन ने पूरी की ‘द ब्लैक गोल्ड’ की शूटिंग, टीम के लिए लिखा इमोशनल नोट
Entertainment

संयुक्ता मेनन ने पूरी की ‘द ब्लैक गोल्ड’ की शूटिंग, टीम के लिए लिखा इमोशनल नोट

Samyuktha Menon wraps up shooting for 'The Black Gold', pens an emotional note for the team

17 अप्रैल । दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय और प्रतिभाशाली अभिनेत्री संयुक्ता मेनन बेहतरीन परफॉर्मेंस से इंडस्ट्री में अपनी एक मजबूत पहचान रखती हैं। गुरुवार को अभिनेत्री ने एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द ब्लैक गोल्ड’ की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल पूरा कर लिया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के आखिरी शेड्यूल की तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने एक नोट शेयर कर पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया।

अभिनेत्री ने लिखा, “सिनेमा कभी भी किसी एक व्यक्ति का सफर नहीं होता। बल्कि, यह कई विभागों में काम करने वाले अनगिनत लोगों के हाथों, दिलों और मेहनत का साथ होता है। सब एक ही लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं। हमने जो कुछ भी यहां बनाया है, वह इसी टीम भावना का नतीजा है। मैं इस पूरी टीम के प्रति बहुत आभारी हूं।”

संयुक्ता ने फिल्म के निर्देशक योगी को खास तौर धन्यवाद दिया। अभिनेत्री ने लिखा, “योगी सर, हर चीज के लिए आपका शुक्रिया। आपका भरोसा और मार्गदर्शन मेरे लिए शब्दों से परे है।”

उन्होंने मंचेरियल की कठिन परिस्थितियों का जिक्र करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान तेज धूप और गर्मी ने काफी परेशान किया। तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। फिर भी पूरी टीम ने हिम्मत नहीं हारी। मंचेरियल ने हमारी हर तरह से परीक्षा ली। सूरज की तपिश बहुत तेज थी, लेकिन हमारी टीम उससे भी ज्यादा मजबूत निकली। गर्मी, थकान और हर मुश्किल के बावजूज सब डटे रहे। पूरी ताकत, जुनून और एक लक्ष्य के साथ काम किया। ऐसा हौसला बहुत कम देखने को मिलता है। इस टीम का हिस्सा बनकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

अभिनेत्री ने फिल्म के हर सदस्य को धन्यवाद देते हुए लिखा, “आप सबने नामुमकिन को मुमकिन बना दिया, जिसके लिए सभी का दिल से शुक्रिया। आप मेरी ताकत हो। जब मैं ऐसी मुश्किल शूटिंग करती हूं, तो मेरा शरीर थकान, डिहाइड्रेशन और सनबर्न महसूस करता है, लेकिन आपकी देखभाल, आपका साथ और आपकी मौजूदगी मुझे हर बार आगे बढ़ने की हिम्मत देती है।”

अभिनेत्री ने सहायक सिनेमैटोग्राफर का भी खास जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “परधु, आप सचमुच भगवान का भेजा हुआ तोहफा हो, जिस तरह आपने सब कुछ संभाला है, उसके लिए दिल से शुक्रिया कहना काफी नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं इस शेड्यूल से उसी एनर्जी के साथ वापस लौट रही हूं, शायद उससे भी ज्यादा। मैं हल्का-फुल्का और ज्यादा खुश महसूस कर रही हूं। सही समय पर सही लोगों के साथ होना सचमुच बहुत खूबसूरत एहसास है।”

Exit mobile version