May 15, 2026
Entertainment

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ का दिल्ली में प्रीमियर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म को बताया ‘प्रेरणादायक’

Sanjay Dutt’s ‘Akhiri Sawal’ premiered in Delhi, Chief Minister Rekha Gupta called the film ‘inspirational’

संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘आखिरी सवाल’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले बुधवार को दिल्ली में एक भव्य प्रीमियर आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कई राजनीतिक नेताओं समेत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल थीं।

मुख्यमंत्री ने प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए फिल्म की जमकर सराहना की। उन्होंने फिल्म की कहानी कहने के तरीके की भी सराहना की, साथ ही डायरेक्टर और कलाकारों के अभिनय की भी तारीफ की।

मुख्यमंत्री ने लिखा, “मुझे ‘आखिरी सवाल’ की स्टार कास्ट और टीम के साथ यह फिल्म देखने का मौका मिला। यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल के प्रेरणादायक सफर, राष्ट्र निर्माण, सेवा, संगठन और सांस्कृतिक चेतना में उसके योगदान को दमदार तरीके से पेश करने का एक प्रयास है। देश के सामाजिक और वैचारिक जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को भी गंभीरता से लिया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 साल का सफर सेवा, मूल्यों, संगठन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की एक असाधारण यात्रा रही। हर गांव और गली-मोहल्ले में, संघ के स्वयंसेवकों ने सामाजिक जीवन को व्यवस्थित करने, राष्ट्रीय भावना जगाने और आपदाओं से लेकर सामाजिक उत्थान तक हर क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से काम किया है।”

उन्होंने आगे लिखा, “यह शताब्दी भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर संकल्प का भी प्रतीक है। इस सार्थक प्रयास के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग, संजय दत्त, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी और पूरी टीम को दिल से बधाई।”

अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है और पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद इसके सह-निर्माण से जुड़े हैं। यह फिल्म भारत के इतिहास और राजनीति से जुड़े बाबरी मस्जिद विध्वंस, आपातकाल और आरएसएस जैसे विषयों पर सवाल उठाती है। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave feedback about this

  • Service