N1Live Entertainment बेटी की सर्जरी के लिए जोड़ी पूंजी हुई घर से चोरी, 6 घंटे में रकम बरामद कर दिल्ली पुलिस ने लौटाई परिवार की उम्मीद
Entertainment

बेटी की सर्जरी के लिए जोड़ी पूंजी हुई घर से चोरी, 6 घंटे में रकम बरामद कर दिल्ली पुलिस ने लौटाई परिवार की उम्मीद

Savings meant for daughter's surgery stolen from home; Delhi Police recovers the amount within 6 hours and restores the family's hope.

दिल्ली की उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस ने महज 6 घंटे में चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरप्तार किया है। दिल्ली पुलिस की इस तेज कार्रवाई से एक छह साल की बच्ची की सर्जरी उम्मीद भी जगी है। पुलिस ने बताया कि केशवपुरम थाना क्षेत्र में एक परिवार ने अपनी छह साल की मासूम बेटी की रीढ़ (स्पाइन) की गंभीर सर्जरी के लिए जीवनभर की जमा-पूंजी और गहने बेचकर करीब 12.5 लाख रुपए जुटाए थे, लेकिन इलाज से ठीक पहले चोरों ने घर में सेंध लगाकर वह सब कुछ चुरा लिया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को केशव पुरम थाने में एक घर की खिड़की का शीशा तोड़कर चोरी किए जाने के संबंध में शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ अनजान लोग उनके घर में घुस आए और लगभग 12.5 लाख रुपए की कीमत के गहने चुराकर भाग गए। जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता की 6 साल की बेटी की एम्स में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी का इलाज चल रहा है। इलाज के लिए जरूरी पैसे जुटाने के लिए परिवार ने अपने गहने बेच दिए थे और अपनी जीवन भर की बचत जमा की थी।

इसके बाद, केशव पुरम थाने में मामला दर्ज किया गया और प्राथमिकता के आधार पर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक खास टीम बनाई गई और आरोपियों को पकड़ने का काम सौंपा गया। तकनीकी सबूतों और लगातार कोशिशों के आधार पर एक शातिर चोर की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की पहचान दिल्ली के वजीरपुर इलाके के 25 वर्षीय अभिषेक उर्फ ​​राजे के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसने उस जगह के बारे में बताया जहां उसने चोरी किए गए गहने छिपाकर रखे थे। उनकी जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की। वहां से चोरी हुए गहने और कीमती सामान बरामद करके पीड़ित परिवार को लौटा दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस की तेज कार्रवाई से न सिर्फ चोरी का सामान सफलतापूर्वक बरामद हुआ, बल्कि परिवार की उम्मीद भी वापस आई और यह सुनिश्चित हुआ कि बच्ची का इलाज बिना किसी रुकावट के जारी रह सके।

Exit mobile version