July 23, 2026
National

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Second day of the UPTET exam today; tight security arrangements at the centers.

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2 से 4 जुलाई के बीच राज्य के 60 जिलों में आयोजित की जा रही है। प्रतिदिन दो पालियों में अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। पेपर लीक को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दूसरे दिन शुक्रवार को प्रयागराज में 53 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं।

प्रयागराज में परीक्षा देने आईं एक महिला अभ्यर्थी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए बताया, “आज यूपी टीईटी की परीक्षा है। आज इस परीक्षा का दूसरा दिन है और मैं परीक्षा देने के लिए फतेहपुर से यहां आई हूं। मेरी दोनों पालियों में परीक्षा होनी है। परीक्षा केंद्र बहुत अच्छा है और यहां सभी इंतजाम बहुत अच्छे हैं। कई कड़े नियम और पाबंदियां लागू की गई हैं।”

प्रयागराज में परीक्षा देने आए एक और अभ्यर्थी ने कहा कि सरकार की ओर काफी अच्छी व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों के आने-जाने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी दूसरे दिन टीईटी की परीक्षा सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही है। सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

अमेठी जिले में यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल-मुक्त बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले भर के 12 केंद्रों पर कुल 23,040 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने यूपी टीईटी परीक्षा को लेकर बीते दिन बताया था, “गाजीपुर जिले में टीईटी परीक्षा के लिए कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं और हर शिफ्ट में लगभग 7,500 उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।”

उन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बीते दिन जानकारी दी थी कि टीईटी परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 10,500 उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। इसे देखते हुए हमने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी, पुलिस स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं।”

Leave feedback about this

  • Service