May 10, 2026
National

खनन घोटाले की जांच के लिए सात सदस्यीय सीबीआई टीम झारखंड में

नई दिल्ली,  केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड में कथित करोड़ों रुपये के खनन घोटाले में प्रारंभिक जांच (पीई) शुरू कर दी है और सात सदस्यीय टीम गुरुवार को वहां पहुंच गई ।

सीबीआई के एक सूत्र ने बताया कि टीम झारखंड के साहिबगंज पहुंच चुकी है।

सूत्रों ने बताया कि टीम इस मामले से जुड़े संबंधित व्यक्तियों से बात कर रही है और मामले में जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल सीबीआई ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

Leave feedback about this

  • Service