N1Live Entertainment कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर
Entertainment

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

Shabana Azmi shares a beautiful picture with Javed Akhtar from their Kohima trip

22 मार्च । बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शबाना आजमी और मशहूर लेखक-गीतकार जावेद अख्तर का रिश्ता लंबे समय से लोगों के लिए मिसाल रहा है और समय के साथ दोनों का प्यार और ये रिश्ता गहरा होता जा रहा है। इसका अंदाजा शबाना आजमी की सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है। हाल ही में दोनों कोहिमा की शानदार यात्रा पर गए। शनिवार को अभिनेत्री ने जावेद के साथ अपनी इस यात्रा की खूबसूरत तस्वीर शेयर की।

शबाना ने इंस्टाग्राम पर जावेद के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “सुंदर किग्वेमा गांव में साफ-सुथरा और समुदाय के सहयोग से चलने वाला है। हमें यहां कुछ खूबसूरत नागा लोक नृत्य देखने को मिले और स्वादिष्ट स्थानीय भोजन का भी आनंद मिला। गाइडेड टूर के लिए धन्यवाद।”

किग्वेमा बहुत खूबसूरत गांव है, जो नगालैंड के कोहिमा में स्थित एक ऐतिहासिक और सुंदर अंगामी नागा गांव है, जो कोहिमा से लगभग 15 किमी दक्षिण में स्थित है। यह पारंपरिक नागा वास्तुकला, समृद्ध संस्कृति और हॉर्नबिल फेस्टिवल के लिए प्रसिद्ध किसामा हेरिटेज विलेज के निकट होने के लिए जाना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इस गांव का ऐतिहासिक महत्व रहा है।

द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी सेना ने यहां अपना खेमा (आधार) बनाया था, जिससे यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल बन गया। यह गांव प्राकृतिक सुंदरता और ‘डीज़ुको घाटी’ के करीब होने के कारण पर्यटकों के लिए एक शांत और सुंदर स्थान है। यहां पारंपरिक नागा लोक नृत्य और संगीत की झलक मिलती है। यह अपनी मेहमाननवाजी के लिए प्रसिद्ध है।

शबाना आजमी जल्द ही निर्देशक संतोषी की एक्शन ड्रामा ‘लाहौर 1947’ में दिखाई देंगी। आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल जैसे शानदार कलाकार हैं।

Exit mobile version