February 13, 2026
Entertainment

शाहिद और ईशान के डांस मूव्स ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ‘ओ रोमियो’ के गाने पर लगाए ठुमके

Shahid and Ishaan’s dance moves set the internet on fire, as they grooved to the song ‘O Romeo’.

13 फरवरी । अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को लेकर फैंस में इसलिए भी उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि फिल्म के हालिया रिलीज गाने ‘पान की दुकान’ में शाहिद का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है।

दर्शकों का उत्साह और बढ़ाते हुए शाहिद और ईशान ने इंस्टाग्राम पर गाने पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दोनों भाई ‘पान की दुकान’ के बीट्स पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। उनका सिंक में डांस, स्टाइल और मस्ती भरा अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

शाहिद ने पोस्ट कर लिखा, “ओ रोमियो ने मस्ती में। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो रही है।”

इस पोस्ट को देखकर फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। कमेंट्स में लोग शाहिद की डांसिंग, भाई-भाई के साथ केमिस्ट्री और फिल्म की रिलीज का इंतजार जाहिर कर रहे हैं।

गाने की बात करें तो इसे सुखविंदर सिंह और रेखा भारद्वाज ने मिलकर गाया है, जबकि इसके लिरिक्स गुलजार साहब ने लिखे हैं और विशाल भारद्वाज ने इसका संगीत तैयार किया है।

यह एक हाई-एनर्जी वाला डांस सॉन्ग है, जिसमें शाहिद कपूर का स्वैग और डांस स्टेप्स कमाल के हैं। वहीं, गाने में दिशा की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए हैं। गाने में उनकी ग्रेसफुल और ग्लैमरस परफॉर्मेंस फैंस को और भी ज्यादा भा रही है।

यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। फिल्म में शाहिद ने एक माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है। वहीं, सपना उर्फ सपना दीदी के रोल में तृप्ति डिमरी नजर आ रही हैं।

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रस्तुत कर रहे हैं और प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की तरफ से है। फिल्म में शाहिद के अलावा, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्‍ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी। अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शक कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।

Leave feedback about this

  • Service