June 25, 2026
National

सना मलिक के बयान पर शायना एनसी का पलटवार, कहा- यह पाकिस्तान नहीं, नया भारत है

Shaina NC hits back at Sana Malik’s statement, says—this is not Pakistan, it is New India.

25 जून । राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट की) विधायक सना मलिक ने हाल ही में ट्रिपल तलाक और बहुविवाह का समर्थन देते हुए भारत में कुरान-आधारित कानून लागू करने की मांग की थी। विधायक के इस विवादास्पद बयान पर शायना एनसी ने पलटवार किया है।

सना मलिक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता और प्रवक्ता शायना एनसी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सना मलिक, यह पाकिस्तान नहीं है, यह नया भारत है। यहां तालिबानी मानसिकता के लिए कोई जगह नहीं है। आपने महिलाओं के खिलाफ जो रुख अपनाया है, उसमें जेंडर इक्वालिटी (लैंगिक समानता) कहां है? मैं पूछना चाहती हूं, अगर आपके पति चार महिलाओं से शादी करते हैं, तो क्या आपको यह मंजूर होगा?

जब हम यूनिफॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) की बात करते हैं, तो हमारा एकमात्र लक्ष्य होता है, सभी को न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं। चाहे हिंदू हों, मुस्लिम हों, सिख हों या ईसाई, सभी को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। जब प्रधानमंत्री ने ट्रिपल तलाक को खत्म कर दिया है, तो मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और सरिया की बात करें। यह है नया भारत, यहां महिला को सम्मान जरूर मिलेगा।”

एनसीईआरटी द्वारा कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तक में ‘आपातकाल’ पर एक अध्याय शामिल किए जाने पर शिवसेना नेता ने कहा, “आपातकाल भारत के इतिहास का एक काला अध्याय था। अभिव्यक्ति की आज़ादी, मौलिक अधिकारों, प्रेस सेंसरशिप, लोगों को जेल भेजने और नसबंदी अभियान जैसी चीज़ों के बारे में आज की युवा पीढ़ी को जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी हनन किया गया था।

हो सकता है कि हमारी युवा पीढ़ी को जेपी आंदोलन के बारे में पता भी न हो। इसलिए आज जब हम 1975-77 की बात करते हैं, तो युवा पीढ़ी को यह पता होना चाहिए कि भारत को एक विकसित लोकतंत्र बनाने के लिए कितने लोगों ने बलिदान दिया, त्याग किया और संघर्ष किया।”

Leave feedback about this

  • Service