N1Live Entertainment ‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड
Entertainment

‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

'Sharat' shines bright, Vijay Ganguly receives award after many years of waiting

8 अप्रैल । फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने में पीछे नहीं हट रही है। इसी सफलता के बीच हाल ही में फिल्म मशहूर डांस सॉन्ग ‘शरारत’ को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।

दरअसल, मशहूर कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने ‘शरारत’ गाने के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड जीता। विजय ने इस खुशी के पल को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में विजय ने बताया कि स्क्रीन अवॉर्ड्स की तरफ से उन्हें पहले भी नोमिनेशन मिले थे, लेकिन उस समय उन्हें अवॉर्ड नहीं मिल पाया था। कई सालों की मेहनत और इंतजार के बाद अब उन्हें यह सम्मान हासिल हुआ है। विजय ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “यह उस शख्स की वजह से ही है, जिसकी दूरदर्शिता और साफ-सुथरी सोच ने ‘शरारत’ को वैसा बनाने में मदद की जैसा यह होना चाहिए था। धन्यवाद आदित्य धर, मुझ पर भरोसा करने के लिए।”

‘शरारत’ गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसका डांस स्टेप्स, एनर्जी और विजय गांगुली की क्रिएटिव कोरियोग्राफी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके हुक स्टेप ने तो और ही कमाल कर दिया था। सोशल मीडिया यूजर्स, इंफ्लूएंसर्स हर कोई गाने की हुक स्टेप को कॉपी कर वीडियो बनाया था। गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि सात समंदर पार भी इसकी खूब प्रसंशा हुई थी और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी सराहा था। निक अपने भाइयों के साथ मिलकर गाने की धुन पर खूब थिरके थे।

फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘शरारत’ गाने को एडिटिंग, डायरेक्‍शन और एक्टर्स की परफॉर्मेंस के साथ मिलाकर इतना आकर्षक बनाया गया कि यह जल्दी ही लोगों का फेवरेट बन गया था।

‘शरारत’ एक बेहद लोकप्रिय डांस नंबर है, जो यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ वायरल हुआ था। जैस्मीन सैंडलस और मधुबंती बागची द्वारा गाए इस गाने में क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने परफॉर्म किया है, जिसे विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ और शाश्वत सचदेव ने संगीतबद्ध किया है।

Exit mobile version