N1Live Entertainment बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान
Entertainment

बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान

Sharvari takes social media by storm with glimpses of her birthday celebration; a cake featuring a childhood photo grabs attention.

17 जून । सोशल मीडिया के जरिए सितारे अपने खास पलों को फैंस के साथ साझा करते हैं, ताकि वह उनसे जुड़े रह सकें। इस कड़ी में शरवरी वाघ ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक इंस्टाग्राम पर साझा की है। तस्वीरों में वह काफी खुश नजर आ रही है। बता दें कि उनका बर्थडे 14 जून को होता है, लेकिन तस्वीरें उन्होंने मंगलवार को पोस्ट की।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीरों में शरवरी केक के साथ मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान बर्थडे केक ने खींचा। दरअसल, इस केक पर उनका बचपन का एक फोटो लगाया गया था। इस फोटो में शरवरी को देख ऐसा लग रहा है कि वह उंगली दिखाकर किसी को डांट रही थीं। इस केक पर ऊपर की ओर लिखा है- ‘बधाई नहीं, सिर्फ गिफ्ट’

वहीं एक और तस्वीर में मेज पर रखे कई केक नजर आ रहे हैं, जिसमें से एक उनके बचपन की फोटो वाला केक भी शामिल है। इसके अलावा, एक फोटो में शरवरी केक खाती भी नजर आ रही है। वहीं पोस्ट के आखिरी तस्वीर में उनके दोस्तों के साथ कुछ पुरानी यादों से भरी दो छोटी फोटो हैं।

इस पोस्ट के साथ कैप्शन में शरवरी ने लिखा, ”जन्मदिन पर मिले प्यार, शुभकामनाओं और आशीर्वाद को देखकर मन बहुत खुश है और मैं अभी भी उस प्यार को महसूस करके मुस्कुरा रही हूं। मैं इसके लिए बेहद आभारी हूं।”

अगर अभिनेत्री के करियर की बात करें तो शरवरी ने बहुत कम समय में फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत यश राज फिल्म्स की मूवी ‘बंटी और बबली 2’ से की थी। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर और आईफा का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद वह फिल्म ‘महाराज’ में नजर आईं। इस फिल्म में उनके काम को लोगों ने सराहा।

इसके अलावा शरवरी ने फिल्म ‘मुंज्या’ में भी काम किया, जिसने उनके करियर को एक नई दिशा दी। हाल ही में उनकी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज हुई, जो अब सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है। वह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी।

Exit mobile version