August 24, 2026
Entertainment

बुसान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगी शशांक वालिया की ‘बर्ड्स इन द डार्क’, हंसल मेहता ने जताई खुशी

Shashank Walia’s ‘Birds in the Dark’ to premiere at Busan Film Festival; Hansal Mehta expresses happiness.

शशांक वालिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बर्ड्स इन द डार्क’ (हनेरे दे पंछी) का प्रीमिय 31वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होने वाला है। सोमवार को निर्देशक हंसल मेहता ने फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसके साथ उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए फिल्म के साथ अपने जुड़ाव पर बात की। अपनी इस पोस्ट के जरिए हंसल मेहता ने बताया कि उनके पास पहली बार कैसे यह फिल्म आई।

उन्होंने लिखा, “पिछले साल मौली सिंह और अंकुर पाठक हमारे पास एक फिल्म लेकर आए थे। हमें तब नहीं पता था कि यह इतनी खास बनेगी, जब तक हमने चंडीगढ़ में शशांक के लैपटॉप पर फिल्म के पहले 40 मिनट नहीं देखे। मैं हैरान रह गया और गर्व भी। बर्ड्स इन द डार्क (हनेरे दे पंछी) का प्रीमियर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा।”

निर्देशक ने सिनेमेटोग्राफर शशांक वालिया की सराहना करते हुए लिखा, “शशांक वालिया की बनाई पंजाबी फिल्म ब्लैक एंड व्हाइट के हर एक फ्रेम में अपनी खामोशी में हजार कहानियां बयां कर रहा है। इसमें इंसाफ, चाहत, प्रतिरोध और जेंडर पर एक शांत फिल्म। प्यार पर एक कोमल चिंतन, जो हर बार देखने पर आपको कुछ ज्यादा ही दे जाती है। साहिल और मुझे रीमा कौर के साथ प्रोड्यूसर के तौर पर इस पर काम करने पर गर्व है, जिन्होंने इस शानदार फिल्म को एडिट भी किया है। एक्टर्स और क्रू की पूरी टीम को बधाई जिन्होंने इस फिल्म को एक जीती-जागती, सांस लेने वाली कला का काम बनाने के लिए काम किया है।”

उन्होंने आखिरी में लिखा, “इस कहानी के जरिए हम उन आवाजों का साथ दे रहे हैं, जिन पर हमें यकीन है कि आने वाले सालों में वे मायने रखेंगी, लिजो जोस पेल्लिसेरी, जय मेहता, और अब शशांक, जो हमारे समय के सबसे अलग सोच वाले फिल्ममेकर्स में से एक हैं।” शशांक वालिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बर्ड्स इन द डार्क’ (हनेरे दे पंछी) एक निराश पुलिस एजेंट और एक झूठे आरोप में फंसे व्यक्ति के बीच बढ़ती किसान क्रांति के दौरान उपजे अनोखे प्रेम और संघर्ष की कहानी है।

Leave feedback about this

  • Service