N1Live Entertainment ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू, पुराने अंदाज में लौट रही है अजय देवगन और रोहित शेट्टी की टोली
Entertainment

‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू, पुराने अंदाज में लौट रही है अजय देवगन और रोहित शेट्टी की टोली

Shooting for 'Golmaal 5' begins, Ajay Devgn and Rohit Shetty's team are back in their old ways.

27 अप्रैल । निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल’ पांचवीं फ्रेंचाइजी के साथ पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म की शूटिंग इस वक्त ऊटी में चल रही है। सोमवार को अभिनेता अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म की शूटिंग की जानकारी दी।

अभिनेता ने एक मोशन पोस्टर जारी किया। इसमें पुराने कलाकारों की टोली शामिल है, जिनमें अजय देवगन समेत शरमन जोशी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, शरमन और श्रेयस तलपड़े भी नजर आ रहे हैं।

अभिनेता ने पोस्ट कर लिखा, “इस बार सवारी बड़ी है और एंटरटेनमेंट उससे भी ज्यादा बड़ा होगा। ‘गोलमाल 5’ ऊटी शेड्यूल।”

निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्ट शेयर कर लिखा, “20 साल से पॉजिटिव वाइब्स से गुज़र रहे हैं गोलमाल 5 | ऊटी शेड्यूल।”

दोनों की पोस्ट देख फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और कमेंट सेक्शन में शूटिंग जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।

गोलमाल की पहली फ्रेंचाइजी साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय, तुषार, अरशद और शरमन के साथ रिमी सेन और परेश रावल अहम भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म अपनी स्लैपस्टिक कॉमेडी, शानदार संवाद और सुपरहिट गानों के लिए जानी जाती है, जिसने एक सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी की शुरुआत की।

यह फिल्म चार दोस्त (गोपाल, माधव, लक्ष्मण, और लकी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कॉलेज से निकाले जाने के बाद, वसूली भाई से बचने के लिए एक अंधे दंपत्ति (परेश रावल और सुष्मिता मुखर्जी) के बंगले में उनका पोता बनकर रहने लगते हैं।

इस फ़िल्म के बाद 4 सीक्वल आए, जैसे गोलमाल रिटर्न्स, जो 2008 में रिलीज हुई, 2010 की गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन, जो 2017 में सिल्वर स्क्रीन पर आई।

सभी फिल्मों में अजय, अरशद, तुषार, संजय मिश्रा, व्रजेश हिरजी और मुकेश तिवारी थे, श्रेयस तलपड़े तीन में, कुणाल खेमू और जॉनी लीवर दो में दिखे।

Exit mobile version