N1Live Entertainment शूटिंग खत्म होने को तैयार, जून में पेड्डी के साथ धमाका करेंगे राम चरण
Entertainment

शूटिंग खत्म होने को तैयार, जून में पेड्डी के साथ धमाका करेंगे राम चरण

Shooting is about to wrap up, Ram Charan to make a splash with Peddi in June

22 अप्रैल । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है और इसी को बढ़ाते हुए मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म के सेट से खास सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

इस तस्वीर में राम चरण और निर्देशक बूची बाबू सना साथ में नजर आ रहे हैं। साथ ही, उन्होंने बड़ी खुशखबरी देते हुए लिखा, “मेगा पावर स्टार राम चरण और बूची बाबू सना फिल्म पेड्डी के सेट से। फिल्म की पूरी शूटिंग छह दिनों में खत्म हो जाएगी और इस जून में रिलीज होगी।”

इस पोस्ट में फिल्म की पूरी टीम के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिसमें निर्माता वेंकट सतीश किलारू की कंपनी वृद्धि सिनेमाज और माइथ्री मूवी मेकर्स शामिल हैं। इसके अलावा, नवीन नूली, रथन वेलु, कोल्ला अविनाश समेत कई नाम शामिल हैं।

हाल ही में फिल्म ‘पेड्डी’ की टीजर जारी किया गया था, जिसमें दमदार कहानी की एक शानदार झलक दिखाई गई। इस टीजर में आगे आने वाली चीजों के लिए मजबूत माहौल बना दिया। तभी से फिल्म का हर कंटेंट दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। चाहे वो हिट गाने ‘चिरिकी-चिरिकी’ और ‘राई राई रा रा’ या फिर इसके बेहतरीन पोस्टर हों।

हर नए अपडेट के साथ दर्शक ‘पेड्डी’ की दुनिया में और गहराई से जुड़ते जा रहे हैं, जिससे फिल्म को लेकर उनकी उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। यह कंटेंट की ताकत का एक बेहतरीन उदाहरण है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।

बूची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म पेड्डी में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ फिल्म में शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे, जिससे इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट का महत्व और भी बढ़ गया है। वेंकट सतीश किलारु ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी रिद्धि सिनेमा के तहत और प्रोडक्शन हाउस माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है।

Exit mobile version