August 19, 2026
Entertainment

श्रिया सरन परिवार संग पहुंचीं इस्कॉन मंदिर, बेटी ने पैप्स से फोटो खिंचवाने से किया इनकार

Shriya Saran visits ISKCON temple with family; daughter refuses to get photographed by the paparazzi.

अभिनेत्री श्रेया सरन हाल ही में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में परिवार के साथ दर्शन करने के लिए गई। मंदिर परिसर से बाहर निकलते हुए उन्हें परिवार और बेटी के साथ देखा गया, जहां उन्होंने पैपराजी के साथ बातचीत की। हालांकि, इस बीच अभिनेत्री की बेटी पैप्स से थोड़ी असहज होती नजर आई और वह अपनी मां श्रेया सरन के पीछे छिप गई। बेटी ने फोटो खिंचवाने से भी इनकार कर दिया। वीडियो में वह कहती है, “मुझे यह पसंद नहीं है।”

इसके बाद अभिनेत्री ने उससे कहा कि ठीक है, तुम मम्मा के पीछे खड़ी हो जाओ। इसके बाद श्रिया अपने परिवार संग पैपराजी को पोज दिए जबकि बेटी उनके पीछे छिपी थी। इस दौरान बच्ची को पैपराजी पर चिल्लाते और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भी सुना गया। अभिनेत्री की बात करें, तो उन्होंने 19 मार्च 2018 को अपने रूसी प्रेमी आंद्रेई कोश्चीव से शादी की, जो एक उद्यमी और टेनिस खिलाड़ी हैं। जनवरी 2021 में कपल ने बेटी राधा का स्वागत किया।

श्रेया सरन की गिनती फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में की जाती है। अभिनेत्री ने बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्मों में भी एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं। वह अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ के अलावा मनम, ‘गोपाला गोपाला’, ‘नक्षत्रम’, ‘सब कुशल मंगल’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

पिछली बार अभिनेत्री को तेलुगु एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘मिराई’ में देखा गया था, जिसे निर्देशक कार्तिक गट्टमनेनी ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म सम्राट अशोक के नौ पवित्र ग्रंथों और पौराणिक कथाओं पर आधारित एक आधुनिक सुपरहीरो गाथा है। इसमें तेजा सज्जा, मांचू मनोज, श्रिया सरन और रितिका नायक मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म में रामायण और त्रेता युग के ऐतिहासिक व आध्यात्मिक तत्वों को जोड़ा गया है, जो ‘हनुमान’ या ‘कार्तिकेय 2’ जैसी फिल्मों की शैली की याद दिलाती है। हालांकि, फिल्म को भी दर्शकों की तरफ से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। तेजा सज्जा के अभिनय, पौराणिक कथाओं (मिथोलॉजी) और आधुनिक एक्शन के मेल तथा शानदार वीएफएक्स की लोगों ने खुलकर तारीफ की है।

Leave feedback about this

  • Service