February 2, 2026
Entertainment

‘हसीना ना-ना-ना’ के लॉन्च पर सिंगर जायेद खान और इशाक खान ने जमाया रंग, बताई गाने के पीछे की कहानी

Singers Zayed Khan and Ishaq Khan graced the launch of ‘Haseena Na Na Na’ and revealed the story behind the song.

‘राम मोहम्मद सिंह आजाद’ फिल्म में गायक और संगीत निर्देशक के रूप में काम कर चुके जायेद खान एक बार फिर नया गाना ‘हसीना ना-ना-ना’ लेकर आए हैं।

गाना 31 जनवरी को रिलीज हो चुका है और युवाओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अब सॉन्ग लॉन्च के दौरान सिंगर ने लेटेस्ट रिलीज गाने को लेकर खुलकर बातें कीं और अपनी शुरुआती जर्नी के बारे में बताया।

‘हसीना ना-ना-ना’ गाने का म्यूजिक लॉन्च मुंबई में रखा गया, जहां अभिनेता और सिंगर जायेद खान, गायक इशाक खान, अभिनेत्री अंकिता पारुई और अन्य सेलेब्स को देखा गया। सॉन्ग लॉन्च पर अभिनेत्री अंकिता पारुई ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि पार्टी सॉन्ग इतना ज्यादा पसंद किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘ये मेरा पहला वीडियो सॉन्ग है। मुझे गाना सुनते वक्त काफी अच्छा लगा था, लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था कि गाना सुपरहिट रहेगा।’

उन्होंने आगे कहा, “मुंबई में पार्टी सॉन्ग को बहुत पसंद किया जाता है और इसी बात को ध्यान में रखकर गाने को बनाया गया और थोड़ा यूनिक बनाने के लिए हुक स्टेप्स भी शामिल किए गए हैं। शूटिंग का एक्सपीरियंस भी लाजवाब रहा।”

वहीं, गायक जायेद खान ने अपनी शुरुआती जर्नी पर बात की। उन्होंने कहा, “हम लोग अंडमान-निकोबार से हैं और वहां रहते थे तो वहीं सोच लेकर आए थे। पहले वहां की सोच के हिसाब से गाने बनाए, वो ठीक-ठाक चले, फिर फिल्में मिलने लगीं। सारा फोकस फिल्मों पर होने लगा, तो चीजें धीरे-धीरे बढ़ने लगीं, लेकिन आज पीछे मुड़कर पहले गाने देखते हैं तो संतुष्टि नहीं मिलती है। उस वक्त लगता था कि ये गाने ही बेस्ट गाने हैं, लेकिन आज लगता है कि वे और भी बेहतर हो सकते थे।”

जायेद खान ने बताया कि वे संगीत निर्देशक जोड़ी साजिद-वाजिद के लिए भी काम कर चुके हैं और उनके लिए ‘दफन’ गाना बनाया था। वे हमारे गुरु हैं और उनसे हमने बहुत कुछ सीखा है। गाने के टाइटल पर बात करते हुए जायेद खान और गायक इशाक खान ने कहा कि पहले हमारे गाने ‘हसीना’ और ‘ना-ना-ना’ दोनों ही सुपरहिट साबित हुए थे और अब हमने दोनों गानों को मिलाकर एक गाना बना दिया है।

Leave feedback about this

  • Service