June 24, 2026
National

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ‘बड़ी मछलियों’ को बचा रही एसआईटी, रिपोर्ट में सिर्फ सुझावः सुरेंद्र राजपूत

SIT shielding ‘big fish’ in Ram Mandir donation theft case; report contains only suggestions: Surendra Rajput

24 जून । कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने राम मंदिर चंदा विवाद, मौलान मदनी के जिहाद विवाद सहित कई मुद्दों पर बातचीत करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है।

राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण को लेकर गठित एसआईटी द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “रिपोर्ट सौंपना कोई नई बात नहीं है। मुद्दा यह है कि उस रिपोर्ट में क्या है? लोग बता रहे हैं कि एसआईटी की रिपोर्ट में सुझाव हैं। क्या एसआईटी वहां सुझाव देने गई थी? क्या नृपेंद्र मिश्रा को इतना नहीं पता कि वहां अधिक कैमरे लगाने चाहिए? इन्वेस्टिगेशन टीम अयोध्या सिर्फ धोखेबाजों, चोरों, लुटेरों और डकैतों को बचाने और ‘छोटी मछलियां’ पकड़ने गई थी। अगर भाजपा के लोग वास्तव में चढ़ावा चोरों को रोकना चाहते हैं तो पहले एफआईआर दर्ज कराएं और भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के पदाधिकारियों को ट्रस्ट से हटाएं। ट्रस्ट में चार शंकराचार्य, 5 रामानुजाचार्य और 13 अखाड़े के संतों को शामिल किया जाए। ट्रस्ट से राजनीतिक और आरएसएस के लोगों को निकालकर जेल भेजना चाहिए।”

वहीं, मौलाना अरशद मदनी के हर मुसलमान को जिहाद करना चाहिए वाले बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “जिहाद एक इस्लामिक शब्द है, जो आत्मिक शुद्धता के लिए धर्म के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जिहाद कोई खराब शब्द नहीं है, ये आत्मा की सफाई के लिए किया जाता है। धर्म युद्ध की तरह जिहाद भी एक शब्द है। भाजपा के शासन काल में जिहाद शब्द के गलत मायने निकाले जा रहे हैं। भाजपा हिंदू और मुस्लिमों के बीच मतभेद पैदा करने के लिए मौलाना मदनी के बयानों को तूल दे रही है।”

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने फैसला किया है कि मुसलमानों को सामाजिक और राजनीतिक रूप से हाशिये पर धकेलने तथा मस्जिदों और मदरसों के ध्वंस के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगा। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र ने कहा, “देश में हिंदू-मुसलमान ही हो रहा है। मस्जिदों के नीचे मंदिर खोजे जा रहे हैं, मजारों पर झंडे लहराने की बात कही जा रही है। मस्जिदों के आगे डीजे बजाया जा रहा है। गोकशी के नाम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को मारा जा रहा है। इस अन्याय के खिलाफ सिर्फ मुसलमानों को ही नहीं, पूरे देश को आवाज उठानी चाहिए। किसी भी धर्म के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ सभी समुदाय के लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।”

जंतर-मंतर में हो रहे धरने को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भड़कने पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “इस्तीफा मांगा जा रहा है, धर्मेंद्र प्रधान भड़केंगे ही क्योंकि उनका इस्तीफा मांगा जा रहा है। धर्मेंद्र प्रधान को जनता के बीच में आते हुए भी शर्म आनी चाहिए। नीट के पेपर लीक होने पर धर्मेंद्र प्रधान को तो नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था, लेकिन वह अपने पद पर चिपके हुए हैं।

Leave feedback about this

  • Service